Cheese Corn Balls Recipe: अगर सुबह की चाय के साथ कुछ गरमागरम स्नैक्स खाने को मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है। ऐसे में आज हम आपको चीज कॉर्न बॉल्स की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप घर पर बिना किसी मेहनत के बना सकते हैं। ये खाने में बेहद टेस्टी होते हैं, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं। इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है। अगर आप भी अपने इवनिंग स्नैक्स में चीज कॉर्न बॉल्स बनाना चाहते हैं, तो हमारी रेसिपी को फॉलो कर बना सकते हैं। आइए जानते हैं, इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है।
Cheese Corn Balls Recipe: चीज कॉर्न बॉल्स बनाने की रेसिपी
सामग्री
- 3-4 उबले और मैश किए हुए आलू
- एक कप उबले हुई कॉर्न
- 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 5-6 चीज क्यूब्स
- एक छोटी कटोरी ब्रेड क्रम्ब्स
- एक छोटा चम्मच चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
- तेल तलने के लिए
- थोड़ा सा आर्गेनों
चीज कॉर्न बॉल्स बनाने की विधि
- कॉर्न बॉल्स बनाने के लिए एक बाउल में आलू, कार्न के साथ-साथ हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और काली मिर्च पाउडर और आर्गेनों डालकर मिलाएं।
- अब मीडियम आंच में एक पैन रखें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। अपनी हथेली पर तेल लगाकर छोटे-छोटे बॉल्स बना लें।
- अब तेल गर्म हो चुका होगा। उसमें बॉल्स को ब्रेड क्रम्ब्स पर लपेटते हुए कड़ाही में डालकर सुनहरा होने तक तलें।
- अब आपके चीज कॉर्न बॉल्स बनकर तैयार है। इसे आप टैमेटो सॉस के साथ गरमागरम खा सकते हैं।
Also Read: Glowing Skin और Better Digestion के लिए पिएं Pineapple Juice, यहां देखें आसान Recipe



Download Android App
Download iOS App




