होटल जैसा Starter अब घर पर! जानें तीखे और लहसुन के स्वाद वाले Chilli Garlic Paneer की आसान Recipe

Chilli Garlic Paneer Tawa Fry Recipe

Chilli Garlic Paneer Tawa Fry Recipe: पनीर की सब्जी या पराठा हर किसी को पसंद होता है। क्या आप पनीर की नई और मसालेदार रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो चिली गार्लिक पनीर तवा फ्राइ की ये चटपटी रेसिपी एक बार जरूर ट्राइ करें। इस रेसिपी को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है, जिसमें देसी स्वाद और शेजवान फ्लेवर मिक्स होता है। यह डिश स्टार्टर के रूप में या रूमाली रोटी के साथ मेन कोर्स के साथ सर्व की जा सकती है। इसका तीखा, लहसुन वाला और हल्का खट्टा-मीठा स्वाद इसे और भी ज्यादा टेस्टी बनाता है। आइए जानते हैं, इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की जरूरत होती है।

Chilli Garlic Paneer Tawa Fry Recipe: चिली गार्लिक पनीर तवा फ्राइ बनाने की रेसिपी

Chilli Garlic Paneer Tawa Fry Recipe (1)
Chilli Garlic Paneer Tawa Fry Recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • पनीर – 350 ग्राम
  • कश्मीरी लाल मिर्च – 15 (भिगोकर बीज निकाल लें)
  • अदरक – 1 इंच
  • हरी मिर्च – 3
  • लहसुन – 1 मुट्ठी (कटा हुआ)
  • दही – 1/3 कप (फेंटा हुआ)
  • गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – ½ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • चीनी – एक चुटकी
  • तेल – 2–3 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया – डंठल और पत्तियां
  • नींबू रस – थोड़ा सा (ऑप्शनल)
  • बटर – थोड़ा सा (ऑप्शनल)

Chilli Garlic Paneer Tawa Fry Recipe in Hindi: चिली गार्लिक पनीर तवा फ्राइ बनाने की विधि

Chilli Garlic Paneer Tawa Fry Recipe
Chilli Garlic Paneer Tawa Fry Recipe (Source: Social Media)
  • सबसे पहले कश्मीरी लाल मिर्च को भिगोकर अदरक और हरी मिर्च के साथ पीसकर स्मूद सा पेस्ट बना लें।
  • अब पनीर को स्लैब या बड़े टुकड़ों में काटकर तवे पर हल्का सुनहरा होने तक शैलो फ्राई करें और अलग रख दें।
  • अब उसी पैन में तेल गरम करें और कटा हुआ लहसुन डालकर हल्का भूनें।
  • इसके बाद तैयार चिली पेस्ट डालें और नमक मिलाकर कुछ मिनट पकाएं।
  • अब इसमें फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं।
  • फिर गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और थोड़ा सा पानी डालकर मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न दिखने लगे।
  • अब इसमें एक चुटकी चीनी डालें और फ्राई किया हुआ पनीर डालकर मसाले में अच्छे से कोट करें।
  • ऊपर से हरा धनिया, थोड़ा बटर और नींबू का रस डालकर गरमा-गरम सर्व करें।

Also Read: Lunch को बनाएं और भी Special, इस आसान Recipe से घर पर बनाएं Punjabi Style Baingan Bharta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।