Evening की चाय का मजा दोगुना कर देंगे Crispy Lauki ke Pakore, यहां देखें आसान Recipe

Summary :

Crispy Lauki Pakora Recipe: कई बार हमें समझ नहीं आता है कि सुबह या शाम के नाश्ते में क्या बनाया जाए। अगर आप भी रोज एक ही डिश खा-खा कर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको शाम की चाय के साथ एक ऐसा नाश्ता बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। अगर आप स्वाद के साथ हेल्दी स्नैक चाहते हैं, तो लौकी के पकौड़े ट्राई कर सकते हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर लौकी से बने ये पकौड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं, जो स्वाद को और भी…

Crispy Lauki Pakora Recipe: कई बार हमें समझ नहीं आता है कि सुबह या शाम के नाश्ते में क्या बनाया जाए। अगर आप भी रोज एक ही डिश खा-खा कर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको शाम की चाय के साथ एक ऐसा नाश्ता बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।

अगर आप स्वाद के साथ हेल्दी स्नैक चाहते हैं, तो लौकी के पकौड़े ट्राई कर सकते हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर लौकी से बने ये पकौड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं, जो स्वाद को और भी खास बना देते हैं। यहां पर लौकी के पकौड़े बनाने की आसान विधि बताई गई है, जिसे आप कम समय में तैयार कर सकते हैं।

Crispy Lauki Pakora Recipe: कुरकुरे लौकी के पकौड़े बनाने की रेसिपी

Crispy Lauki Pakora Recipe
Crispy Lauki Pakora Recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • 1 मध्यम आकार की लौकी (कद्दूकस की हुई या स्लाइस)
  • 1 कप बेसन
  • 2 बड़े चम्मच चावल का आटा या सूजी
  • . 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच जीरा
  • आधा चम्मच सौंफ
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • नमक स्वादानुसार
  • तलने के लिए तेल

Crispy Lauki Pakora Recipe in Hindi: कुरकुरे लौकी के पकौड़े बनाने की विधि

Crispy Lauki Pakora Recipe in Hindi
Crispy Lauki Pakora Recipe in Hindi (Source: Social Media)
  • कटी हुई लौकी को हल्के नमक वाले पानी में 5 मिनट के लिए भिगे दें।
  • इसके बाद पानी से छानकर 2 मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि एक्स्ट्रा पानी सूख जाए।
  • इसके साथ ही एक बड़े बाउल में बेसन और चावल का आटा या फिर सूजी डालें।
  • इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा, सौंफ और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और स्मूद बैटर तैयार करें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि बैटर इतना गाढ़ा होना चाहिए की लौकी के स्लाइस अच्छी तरह चिपक जाएं।
  • इसके बाद बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर बैटर को एक बार फिर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब एक कड़ाही में तेल डालकर धीमी आंच पर गरम करें।
  • फिर लौकी के स्लाइस को बेसन के बैटर में डुबोकर अच्छी तरह कोट करें और सावधानी से गरम तेल में डालें।
  • पकौड़ों को अंदर तक अच्छे से पकाने के लिए गैस की आंच धीमी रखें।
  • पकौड़ों को पलटते हुए गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक तलें।
  • अब पकौड़ों को किचन टिश्यू या पेपर टॉवल में निकाल लें, इससे एक्स्ट्रा तेल निकल जाएगा।
  • अब आपका गरमा-गरम लौकी के कुरकुरे पकौड़े तैयार है। इसे आप चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।

Also Read: चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम को लगाएं Makhana Coconut Kheer का भोग, यहां देखें Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।