गर्मियों के लिए Perfect Recipe! सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी फ्रूट कस्टर्ड

Summary :

Fruit Custard Recipe in Hindi: गर्मियों के मौसम में अगर ठंडा-ठंडा टेस्टी फ्रूट कस्टर्ड मिल जाए, तो मज़ा ही आ जाता है। यह न केवल बनाने में बेहद सरल है, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद भी आता है। अगर आप भी घर पर रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी और स्वादिष्ट फ्रूट कस्टर्ड बनाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को ज़रूर ट्राई करें। Fruit Custard Recipe in Hindi: फ्रूट कस्टर्ड लिए सामग्री 4 से 5 कप फुल क्रीम दूध 2 बड़े चम्मच वनीला कस्टर्ड पाउडर 4-5 बड़े चम्मच चीनी 1 कप कटे हुए फ्रूट्स  (सेब, केला, अंगूर, अनार, आम, अनार)…

Fruit Custard Recipe in Hindi: गर्मियों के मौसम में अगर ठंडा-ठंडा टेस्टी फ्रूट कस्टर्ड मिल जाए, तो मज़ा ही आ जाता है। यह न केवल बनाने में बेहद सरल है, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद भी आता है। अगर आप भी घर पर रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी और स्वादिष्ट फ्रूट कस्टर्ड बनाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को ज़रूर ट्राई करें।

Fruit Custard Recipe in Hindi: फ्रूट कस्टर्ड लिए सामग्री

Fruit Custard Recipe
Fruit Custard Recipe (Source: Social Media)
  • 4 से 5 कप फुल क्रीम दूध
  • 2 बड़े चम्मच वनीला कस्टर्ड पाउडर
  • 4-5 बड़े चम्मच चीनी
  • 1 कप कटे हुए फ्रूट्स  (सेब, केला, अंगूर, अनार, आम, अनार)
  • 1/4 कप ठंडा दूध कस्टर्ड घोलने के लिए

Also Read: गर्मियों की डाइट में शामिल करें ये 4 Simple और Tasty इंडियन सलाद, आपको Hydrated और Fresh

Fruit Custard Recipe in Hindi: फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि

Fruit Custard Recipe (1)
Fruit Custard Recipe (Source: Social Media)
फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दूध गरम करें। जब दूध में उबल जाए, तो आंच धीमी कर दें और इसे 5 से 7 मिनट तक पकने दें। अब इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह घुलने तक चलाएं। अब एक छोटी कटोरी में ठंडा दूध लें और उसमें कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें, ध्यान रहे कि इसमें कोई गांठ न रहे।
अब इस कस्टर्ड के घोल को उबलते हुए दूध में धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें। इसे 2 से 3 मिनट तक दूध गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और कस्टर्ड को पूरी तरह से ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे फ्रिज में कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए रख दें। सर्व करने से ठीक पहले, फ्रिज से कस्टर्ड निकालें और इसमें अपनी पसंद के कटे हुए ताजे फल मिलाएं और परोसें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।