Instant Pot Masala Dalia Recipe: दलिया सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो वजन घटाने और पाचन को सुधारने में मदद करता है। जब हम इसे ताजी सब्जियों और मसालों के साथ बनाते हैं, तो यह न केवल जल्दी तैयार होता है, बल्कि सब्जियों के पोषक तत्व भी बरकरार रहते हैं। अगर आप भी सुबह के लिए एक ऐसा नाश्ता ढूंढ रहे हैं जो स्वादिष्ठ और पौष्टिक होने के साथ, बनाने में भी आसान हो, तो आपके लिए इंस्टेंट पॉट मसाला दलिया आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां पर मसाला दलिया की सरल रेसिपी दी गई है।
Instant Pot Masala Dalia Recipe: मसाला दलिया के लिए सामग्री

- 1 कप दलिया
- 2.5 से 3 कप पानी
- 2 बड़े चम्मच घी या तेल
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज
- 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
- 1/2 कप सब्जियां (गाजर, मटर, बीन्स, या आलू )
- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1/2 कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 1 चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
Instant Pot Masala Dalia Kaise Banaye: मसाला दलिया बनाने की विधि

मसाला दलिया बनाने के लिए इंस्टेंट पॉट को ‘Sauté’ मोड पर सेट करें और घी गर्म करें। इसमें जीरा डालें, फिर प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लें। अब टमाटर और अपनी पसंद की सब्जियां डालें। नमक, हल्दी, लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर 2 मिनट तक चलाएं। इसके बाद धुला हुआ दलिया डालें और मसालों के साथ 1 से 2 मिनट तक अच्छी तरह भून लें। अब इसमें पानी डालें, पॉट का ढक्कन बंद कर्म और 8 से 10 मिनट तक पकाएं। पकने के बाद ढक्कन खोलें, ऊपर से हरा धनिया और नींबू का रस डालकर गर्मा-गर्म परोसें।



Download Android App
Download iOS App




