मां कूष्मांडा को बेहद प्रिय है मालपुए का भोग, घर पर इस आसान विधि से तैयार करें शुद्ध प्रसाद

Summary :

Maa Kushmanda Bhog Recipe: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है, जो कि साहस और शक्ति का प्रतीक मानी जाती हैं। माता कूष्मांडा को समर्पित इस दिन पर विशेष पूजा-पाठ की जाती है। इस दिन देवी मां का श्रृंगार कर उनका पसंदीदा भोग भी अर्पित करते हैं। आप भी मां दुर्गा के चौथे स्वरूप माता कूष्मांडा के लिए उनका प्रिय भोग जरूर बनाएं। माना जाता है कि मां कूष्मांडा को मालपुआ बहुत पसंद है। आप घर पर ही आसानी से देवी मां के लिए शुद्ध और स्वादिष्ट मालपुआ तैयार कर सकती हैं। मालपुआ बनाने के लिए…

Maa Kushmanda Bhog Recipe: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है, जो कि साहस और शक्ति का प्रतीक मानी जाती हैं। माता कूष्मांडा को समर्पित इस दिन पर विशेष पूजा-पाठ की जाती है। इस दिन देवी मां का श्रृंगार कर उनका पसंदीदा भोग भी अर्पित करते हैं। आप भी मां दुर्गा के चौथे स्वरूप माता कूष्मांडा के लिए उनका प्रिय भोग जरूर बनाएं। माना जाता है कि मां कूष्मांडा को मालपुआ बहुत पसंद है। आप घर पर ही आसानी से देवी मां के लिए शुद्ध और स्वादिष्ट मालपुआ तैयार कर सकती हैं।

मालपुआ बनाने के लिए ना तो आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत है और ना ही अधिक समय व मेहनत की। आइए जानते हैं, मालपुआ बनाने की आसान रेसिपी।

Maa Kushmanda Bhog Recipe: मालपुआ बनाने की रेसिपी

Maa Kushmanda Bhog Recipe
Maa Kushmanda Bhog Recipe (Source:Social Media)

Bhog Recipe Ingredients: सामग्री

  • एक कप गेहूं का आटा
  • सूजी आटा एक कप
  • मावा तीन चम्मच
  • दूध एक कप
  • चीनी एक कप
  • देसी घी तलने के लिए
  • काजू एक चम्मच
  • पिस्ता एक चम्मच
  • सौंफ पाउडर आधा चम्मच
  • केसर एक चुटकी
  • इलायची पाउडर एक चम्मच

मालपुआ बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक कटोरी गेहूं के आटे को छानकर उसमें एक कटोरी सूजी मिलाएं।
  • जब आटा और सूजी आपस में अच्छे से मिक्स हो जाएं तो चीनी, इलायची और सौंफ पाउडर डालकर मिलाएं।
  • अब खोए या मावे को एक कटोरी में निकालकर दूध डालकर घोल तैयार करें।
  • इस घोल में आटे और सूजी वाला मिश्रण मिलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि घोल अधिक गाढ़ा न हो और ना ही अधिक पतला हो।
  • कुछ देर के लिए घोल को ढककर रख दें और तब तक चाशनी बनाने की तैयारी करें।
  • चाशनी बनाने के लिए पानी, चीनी को गैस पर पकाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर मिक्स करें।
  • अब मालपुआ तैयार करने के लिए एक पैन में घी गर्म करके आटे के घोल को पैन में थोड़ा-थोड़ा डालें।
  • एक तरफ से सुनहरा होने के बाद पलटकर दूसरी तरफ अच्छे से सेकें।
  • जब मालपुआ दोनों ओर से सुनहरा सिक जाए तो पैन से चाशनी में डालें।
  • ज्यादा देर चाशनी में न रखें, मालपुआ निकालकर उसपर कटे हुए पिस्ता के टुकड़े डालकर गार्निश कर लें।
  • मालपुआ ठंडा होने के बाद इसका भोग लगाएं।

Also Read: सुख-समृद्धि के लिए माता रानी को लगाएं दूध से बनी Makhana Kheer का भोग, देखें Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।