Makhana Smoothie Recipe: व्रत में झटपट बनाएं Tasty Makhana Smoothie, यहां जानें इसे गाढ़ा और टेस्टी बनाने के खास टिप्स

Summary :

यह आर्टिकल मखाना स्मूदी बनाने की विधि बताता है, जो सुबह के लिए एक स्वस्थ और टेस्टी ऑप्शन है और इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है। इसकी सामग्री भुने मखाने (1 कप), ठंडा या सामान्य दूध (1.5 कप), कटा हुआ केला (1), भीगे बादाम (5-6), शहद या खजूर (1 छोटा चम्मच) और इलायची पाउडर (आधा छोटा चम्मच) की जरूरत होती है।

अगर आप भी सुबह फ्रेश और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो मखाना स्मूदी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है और पीने में बेहद टेस्टी भी लगती है। इसे बनाने में आप ड्राई फ्रूट्स और दूध का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप चाहें, तो इसमें केला भी मिक्स कर सकते हैं। इससे स्मूदी और भी ज्यादा थिक बनती है, तो चलिए इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स बारे में जानते हैं।

मखाना स्मूदी बनाने का तरीका

How to Make Makhana Smoothie
How to Make Makhana Smoothie (Source: social media)

सामग्री

  • मखाने: 1 कप (भुने हुए)
  • दूध: 1.5 कप (ठंडा या सामान्य)
  • केला: 1 (कटा हुआ)
  • बादाम: 5-6 (भीगे हुए)
  • शहद या खजूर: 1 छोटा चम्मच (मीठे के लिए)
  • इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच

मखाना स्मूदी बनाने की विधि

Makhana Smoothie Kaise Banaye
Makhana Smoothie Kaise Banaye (Source: AI)
  • इसे बनाने के लिए मखाने को पैन में बिना घी के तब तक भूनें जब तक वे कुरकुरे न हो जाएं।
  • मखाने और बादाम को मिक्सी के जार में डालकर बारीक पाउडर बना लें।
  • अब इसमें कटा हुआ केला और थोड़ा दूध डालें।
  • मिक्सी चलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
  • बचा हुआ दूध और शहद या खजूर डालें।
  • फिर से मिक्सी चलाएं ताकि स्मूदी गाढ़ी और क्रीमी हो जाए।
  • गिलास में निकालें और ऊपर से कटे बादाम डालकर सर्व करें।

शेक बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • मखाने को हमेशा धीमी आंच पर भूनें ताकि वे आसानी से पिस सकें।
  • केला डालने से स्मूदी गाढ़ी और टेस्टी बनती है।
  • गाय के दूध की जगह बादाम या सोया मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नेचुरल मिठास के लिए शहद या खजूर ही मिलाएं।

Also Read: रक्षाबंधन घर आए मेहमानों का मुंह कराएं मीठा, ऐसे बनाएं सूजी के सॉफ्ट गुलाब जामुन, देखें रेसिपी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।