गणेश चतुर्थी पर बनाएं मिनटों में हलवाई जैसे टेस्टी मोतीचूर मोदक, यहां देखें इसे बनाने की आसान रेसिपी

Summary :

यह आर्टिकल गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणेश भगवान को चढ़ाने के लिए मोतीचूर मोदक बनाने की एक आसान और त्वरित विधि दिखाता है। इसे बनाने के लिए बहुत अधिक सामग्री की जरूरत नहीं होती है और यह मिनटों में तैयार हो जाता है। इसकी सामग्री बेसन, चीनी, पानी, संतरी फूड कलर, देसी घी, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे।

Motichoor Modak Recipe in Hindi: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अगर आप भी गणेश भगवान को चढ़ाने के लिए स्पेशल मोदक बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको मोतीचूर मोदक बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है। इसकी खास बात तो ये है कि इसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। ऐसे में आइए इसे बनाने का तरीका और टिप्स के बारे में जानते हैं।

मोतीचूर मोदक बनाने का तरीका

Motichoor Modak Recipe at Home
Motichoor Modak Recipe at Home (Source: Social Media)

सामग्री

  • बेसन: 1 कप (छना हुआ)
  • चीनी: 1 कप
  • पानी: आधा कप (चाशनी के लिए)
  • संतरी (ऑरेंज) फूड कलर: 2 पिंच
  • देसी घी: तलने के लिए
  • इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच
  • कटे हुए मेवे (काजू, पिस्ता): 1 बड़ा चम्मच

मोतीचूर मोदक बनाने की विधि

How to Make Motichoor Modak
How to Make Motichoor Modak (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक बर्तन में बेसन लें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बिना गुठलियों का गाढ़ा घोल बना लें।
  • फिर इसमें एक पिंच ऑरेंज फूड कलर मिला लें।
  • इसके बाद एक कढ़ाई गर्म करें और उसमें घी डाल दें।
  • अब छेद वाली करछी को कढ़ाई के ऊपर रखें और उस पर बेसन का घोल डालें ताकि छोटी-छोटी बूंदें सीधे घी में गिरें।
  • बूंदियों को हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें, ध्यान रखें कि इन्हें ज्यादा कड़क नहीं करना है। इन्हें निकालकर प्लेट में रख लें।
  • अब एक अलग पैन में चीनी और पानी मिलाकर एक या डेढ़ तार की चाशनी बना लें। इसमें बचा हुआ फूड कलर और इलायची पाउडर मिलाएं।
  • अब तली हुई बूंदी को चाशनी में डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं ताकि बूंदी चाशनी अच्छी तरह सोख ले।
  • अब गैस बंद करके मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर मोदक सांचे को घी से चिकना करें।
  • फिर तैयार मिश्रण और थोड़े मेवे अंदर भरकर कसकर बंद करें, फिर मोदक को निकाल लें।
  • अब आपके टेस्टी मोतीचूर मोदक बनकर तैयार हैं।

मोदक बनाने के लिए ज़रूरी टिप्स

  • बेसन का घोल न तो बहुत ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही गाढ़ा, वरना बूंदी का आकार गोल नहीं बनेगा।
  • चाशनी हल्की चिपचिपी और एक तार वाली होनी चाहिए ताकि मोदक आपस में अच्छे से बंध सकें।
  • अगर आप झझरी से बूंदी नहीं बनाना चाहते, तो बेसन की पकौड़ी तलकर उसे मिक्सी में हल्का दरदरा पीस सकते हैं।

Also Read: Homemade Suji Modak Recipe: कम समय में घर पर बनाएं हलवाई जैसे सॉफ्ट और टेस्टी सूजी मोदक, यहां देखें आसान रेसिपी और टिप्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।