Akshaya Tritiya पर घर आए मेहमानों का जीतें दिल, इस आसान विधि से मिनटों में तैयार करें Crispy Urad Dal Vada

Urad Dal Vada Recipe

Urad Dal Vada Recipe: आज पूरे देश में अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। इस खास मौके पर लोग अपने घर में तरह-तरह की डिश बनाते हैं। अगर आप भी इस दिन कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आज हम आपको उड़द दाल वड़ा की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसे बनाने में आपको बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगता है। अगर आप भी किसी ऐसी ही डिश की तलाश में हैं, तो आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है। आइए जानते हैं, Urad Dal Vada Kaise Banaye जाते हैं।

Urad Dal Vada Recipe: उड़द दाल वड़ा बनाने की रेसिपी

Urad Dal Vada Kaise Banaye
Urad Dal Vada Kaise Banaye (Source: AI)

Urad Dal Vada Ingredients:  सामग्री

  • 1 कप उड़द दाल भिगोई
  • 5-6 आलू
  • अजवाइन
  • अदरक घिसा
  • लहसुन बारीक कटा
  • लाल मिर्च पाउडर
  • चम्मच चाट मसाला
  • पुदीनापत्ती कटी
  • मटर के दाने
  • तेल
  • नमक

Urad Dal Vada Kaise Banaye: उड़द दाल वड़ा बनाने की विधि

Urad Dal Vada Ingredients
Urad Dal Vada Ingredients (Source: AI)
  • उड़द दाल वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धो कर महीन पीस लें।
  • अब इसे एक बड़े बर्तन में निकालकर रख लें।
  • इसके बाद दाल में नमक, लालमिर्च पाउडर, चाट मसाला और पुदीना, अजवाइन डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इसमें थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें फिर उसमें लहसुन, अदरक का पेस्ट डालकर चलाएं।
  • इसके बाद इस पेस्ट में नमक, मटर, चाट मसाला और लालमिर्च डालकर मिलाएं
  • इसके बाद इसमें मैश किया हुआ आलू डालकर मिलाएं और इसे अच्छी तरह भूनें और ठंडा होने दें।
  • अब इस मिश्रण को हांथों में लेकर इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं और उड़द की दाल में रैप कर लें।
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करके एक-एक डालकर डीप फ्राई कर लें।
  • अब आपका उड़द दाल वड़ा बनकर तैयार है। इसे आप गरमागरम चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं।

Also Read: गर्मियों के मौसम में घर पर आसानी से बनाएं Tasty Moringa Achar, यहां देखें इसे बनाने की आसान Recipe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।