अगर इस वीकेंड आपके घर भी कुछ मेहमान आने वाले हैं और आप उनके लिए किसी ऐसी डिश की तलाश कर रहे हैं, जो झटपट बनकर तैयार हो जाए और मेहमानों को बेहद पसंद भी आए, तो आज हम आपको वेजिटेबल कोरमा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे सब्जियों से बनाया जाता है और इसमें घर पर बने मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। आइए इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।
वेजिटेबल कोरमा बनाने का तरीका

सामग्री
- 1 कप कटी हुई गाजर
- बीन्स, फूलगोभी और हरे मटर
- ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल
- 8-10 काजू,
- 1 इंच अदरक
- 2-3 लहसुन की कलियां
- सौंफ
वेजिटेबल कोरमा बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए सभी सब्जियों को छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- फिर इन्हें 2-3 मिनट के लिए हल्के नमक के पानी में उबालकर छान लें, ताकि सब्जियां जल्दी पक जाएं।
- इसके बाद मिक्सी के जार में ताजा नारियल, काजू, अदरक, लहसुन और सौंफ थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें।
- अब एक कढ़ाई में तेल या घी गरम करें। फिर इसमें खड़े मसाले और जीरा डालें।
- इसके बाद कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- फिर टमाटर या फेंटा हुआ दही और हल्दी-धनिया पाउडर डालकर तेल अलग होने तक पकाएं।
- तैयार किया हुआ नारियल और काजू का पेस्ट डालें और 2 मिनट तक भूनें।
- उबली हुई सब्जियां और हरे मटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- ज़रूरत के अनुसार, पानी डालकर ढक दें और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
- लास्ट में गरम मसाला और कसूरी मेथी या हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।
- अब आपका गरमागरम वेजिटेबल कोरमा बनकर तैयार है। इसे आप चपाती, नान या पराठे के साथ सर्व करें।
वेजिटेबल कोरमा के लिए जरूरी टिप्स
- सब्जियों को ज्यादा देर न उबालें, इससे उनका कलर और टेस्ट दोनों बना रहता है।
- ग्रेवी को रिच और क्रीमी टेक्सचर देने के लिए काजू और ताजे नारियल का पेस्ट सबसे जरूरी है।
- अगर ग्रेवी में दही मिला रहे हैं, तो गैस की आंच धीमी रखें या बंद कर दें, ताकि दही फटे नहीं।


Download Android App
Download iOS App




