झारखंड की महिलाओं की बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना की 17वीं-18वीं किस्त एक साथ, जानें भुगतान की तारीख

Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment

Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी अपडेट है। राज्य सरकार दिसंबर और जनवरी की 17वीं और 18वीं किस्त एक साथ जारी करने की योजना बना रही है। प्रशासन का लक्ष्य है कि 20 जनवरी तक यह राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच जाए। इस बार दो महीनों का पैसा एक साथ मिलने के कारण प्रत्येक पात्र महिला को कुल ₹5000 प्राप्त होंगे। यह पूरी प्रक्रिया डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए संपन्न की जाएगी।

विभाग ने भुगतान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण पिछली किस्तों में देरी हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य समस्या बैंक खातों का आधार से लिंक न होना और दस्तावेजों में गलतियां थीं। महिला विकास विभाग ने महिलाओं से आग्रह किया है कि वे अपने बैंक खाते की आधार सीडिंग और आवश्यक सत्यापन तुरंत करवा लें, ताकि भविष्य में पैसे आने में कोई समस्या न हो।

Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment: 1000 से बढ़कर 2500 हुई सहायता राशि

Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment
Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment

सरकार ने बैंक खातों और DBT से संबंधित तकनीकी कार्यों को अंतिम रूप दे दिया है और अब केवल अंतिम सूची के आधार पर भुगतान शुरू होना बाकी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में चुनावी वादे को पूरा करते हुए मासिक सहायता को ₹1000 से बढ़ाकर ₹2500 कर दिया था। 16वीं किस्त का भुगतान 9 दिसंबर से इसी बढ़ी हुई दर पर किया गया था।

Jharkhand Government Scheme: योजना का लाभ

सहायता राशि में हुई वृद्धि से महिलाओं को अपनी घरेलू जरूरतों, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा के खर्चों को संभालने में काफी राहत मिल रही है। जानकारों का मानना है कि इस योजना ने महिलाओं के बीच सरकार की विश्वसनीयता बढ़ाई है। राजनीतिक नजरिए से देखें तो 2024 के विधानसभा चुनाव में JMM गठबंधन की जीत के पीछे इस योजना को एक बड़ा कारक माना जाता है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि राज्य के सामाजिक और राजनीतिक ढांचे को भी प्रभावित कर रही है।

कब शुरू की गई थी Maiya Samman Yojana

Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment
Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment (Photo: Social Media)

साल 2024 में राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहयोग देने के लिए इस विशेष योजना की शुरुआत की थी। शुरुआत में महिलाओं के खातों में 1000 रुपये प्रति माह देने का प्रावधान था, जिसे बाद में बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया।

मइयां सम्मान योजना क्या है?

Maiya Samman Yojana
Maiya Samman Yojana Photo: Social Media)
महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग (Women, Child Development and Social Security Department) द्वारा जुलाई 2024 में शुरू की गई यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से लाई गई थी। प्रत्येक पात्र महिला को 2500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं, जो हर महीने की 15 तारीख को सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं।

कौन-कौन ले सकता है Maiya Samman Yojana का लाभ?

Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment
Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment (Photo: Social Media)
  • मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना केवल महिलाएं के लिए है
  • 18 से 50 वर्ष की आयु वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदन करने वाली महिला झारखंड की मूल निवासी होनी चाहिए।

Maiya Samman Yojana: आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड (Aadhar Card), राशन कार्ड (Ration Card), पैन कार्ड (PAN Card), वोटर आईडी (Voter ID, Passbook), पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photograph), स्वयं घोषणा पत्र (Self Declaration Form)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।