भारतीय टीम ने द ओवल मैदान पर खेले गए मैच में मेजबान इंग्लैंड को 157 रनों से पटखनी दी। इसके साथ ही टीम ने 2-1 से अजय बढ़त बना ली। ऐसे में कोहली का फैसला सही साबित हुआ। ऐसे में भारत की इस शानदार जीत के बाद दक्षिण अफ़्रीकी टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने भारतीय फैंस से कुछ अनुरोध किया है। उन्होंने कहा वे टीम चयन और बाकी बकवास को भूलकर खेल की प्रशंसा करें।

अंग्रेजो के खिलाफ लगातार चौथे टेस्ट में स्पिनर आर अश्विन को बाहर रखने के बाद से भारतीय टीम मैनेजमेंट के खिलाफ सवाल खड़े कर रहे हैं। दरअसल अश्विन को मौजूदा टेस्ट सीरीज में अभी तक मौका नहीं दिया गया है। ऐसे में रविंद्र जडेजा को अश्विन की जगह देने के लिये कप्तान विराट कोहली की काफी आलोचना हुई। वहीं अब डी विलियर्स ने इस मामले पर रिएक्ट किया है।

डिविलियर्स ने ट्वीट किया, टेस्ट क्रिकेट के दर्शकों की तरह टीम चयन और अन्य बकवास के बारे में सोचना बंद करके प्रतिस्पर्धा, जुनून, कौशल और देशभक्ति की प्रशंसा करो जो आपकी आंखों के सामने है। आप एक अच्छे मैच से चूक रहे हैं।
As “spectators” of Test Cricket, just stop worrying about team selection and other nonsense and start appreciating the competition, passion, skill and patriotism unfolding in front of your eyes. You’re missing a good game!
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) September 6, 2021
उन्होंने कहा, शानदार प्रदर्शन भारत। शानदार कप्तानी विराट कोहली और कुछ खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। जो रूट ने भी इंग्लैंड के लिये अच्छा खेला। क्रिकेट का अच्छा प्रचार। फाइनल के लिये रोमाांचित हूं।
Bold Diaries: AB de Villiers joins the RCB bio bubble
“I feel like a kid again and I can’t wait to play,” says AB de Villiers as he talks about his fan compilation videos people are sending him on Twitter.#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2021 #BoldDiaries pic.twitter.com/60pGDaeMk0
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) September 7, 2021


Download Android App
Download iOS App




