भारत के टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा ने गुरुवार को स्वीकार किया कि दिन रात का टेस्ट बल्लेबाजों के लिये अलग तरह की चुनौती होगा क्योंकि गुलाबी गेंद की रफ्तार और दृश्यता पारंपरिक लाल गेंद से काफी अलग होती है।
पुजारा ने एक टीवी चैनल के शो में बातचीत में कहा,‘‘दिन रात का टेस्ट या गुलाबी गेंद से खेलना , यह लाल गेंद से खेलने से बिलकुल अलग है ।’’ उन्होंने कहा,‘‘प्रारूप भले ही एक है लेकिन गुलाबी गेंद की रफ्तार और वह दिखने में अलग होती है। बल्लेबाज को इसकी आदत डालनी होगी।’’
उन्होंने कहा कि एसजी लाल गेंद से खेलने के आदी खिलाड़ियों के लिये गुलाबी गेंद चुनौतीपूर्ण होगी। उन्होंने कहा,‘‘यह आसान नहीं होगा क्योंकि नेट पर काफी अभ्यास करना होगा। घरेलू स्तर पर यह आसान नहीं है। रणजी ट्राफी में एसजी लाल गेंद से खेलने वालों के लिये यह कठिन है ।इसके लिये काफी अभ्यास चाहिये।’’


Download Android App
Download iOS App



