तेंदुलकर और जडेजा ने पंत,अय्यर और शॉ की शानदार पारी देखकर कुछ इस अंदाज़ में दी बधाई

Summary :

NULL

आईपीएल का 32 वां मैच फिरोजशाह कोटला में दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयलस के बीच हुआ । बता दें कि जब इन दोनों टीमों ने आईपीएल 2018 का पहला मैच जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम में खेला था तो उस मैच में भी बारिश आई थी। लेकिन यह मैच राजस्थान रॉयल की टीम ने अपने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 10 रन से जीत लिया था।यदि हम बात कल के मैच की करें तो रास्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गेंदबाजी का पहले फैसला किया था। इस मैच में युवाओं का बोलबाला शुरू से ही देखने को मिला पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स ने बेहद शानदार बल्लेबाजी की थी।मैच की शुरुआत से ही युवा बल्लेबाजो का दबदबा दिखाई दिया।युवा पृथ्वी शॉ ने आज अपनी तूफानी पारी से सबका दिल जीत लिया ।जब यह बल्लेबाजी कर रहे थे मानो ऐसा लग रहा था कि कोई अनुभवी बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहा है

पृथ्वी शॉ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदो पर 47 रन बनाए।इनकी इस पारी मे 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे।इनके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी शानदार बल्लेबाजी की।

श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदो पर 50 रन बनाए जिसमे 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे।अय्यर के अलावा ऋषभ पंत ने तो राजस्थान रॉयलस के गेंदबाजो के साथ जमकर खिलवाड़ किया था।29 गेंदो पर 69 रन की तूफानी पारी खेल पंत ने सबको प्रभावित किया है।इनकी इस पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

बता दें कि बारिश होने की वजह से मैच को 18 ओवर का कर दिया था। जिसके बाद पहली पारी के अंत में एक बार दोबारा से बारिश हो गई और मैच को 17.1 ओवर में ही रोक दिया था। बता दें कि 17.1 ओवर में ही दिल्ली डेयरडेविल्स का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन था।इस मैच का परिणाम हमे डकवर्थ लुईस मैथड से ही मिलेगा।बारिश इस मैच मे बाँधा बन कर सामने आई है तो इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Desk Team