जोहान्सबर्ग : वेर्नोन फिलैंडर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चौथे क्रिकेट टेस्ट के आखिरी दिन दक्षिण अफ्रीका को आस्ट्रेलिया पर रिकार्ड जीत दिलाई। फिलैंडर ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 21 रन देकर छह विकेट लिये। आस्ट्रेलियाई टीम 118 रन पर आउट हो गई जिससे दक्षिण अफ्रीका ने रनों के अंतर से सबसे बड़ी 493 रन से जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका ने इस जीत के साथ सीरीज 3-1से अपने नाम कर ली । उसने आस्ट्रेलिया को पहली बार घरेलू सीरीज में 1969-70में हराया था।
इसके साथ ही क्रिकेट और मैदान से बाहर के विवादों से भरी सीरीज का भी अंत हो गया। तीसरे टेस्ट में गेंद से छेड़खानी विवाद के कारण पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वार्नर और कैमरन बेनक्रोफ्ट को स्वदेश लौटना पड़ा। फिलैंडर ने पहले ही ओवर में दो विकेट लिये । पहली गेंद पर शान मार्श ने गली में तेम्बा बावुमा को कैच थमाया। चार गेंद बाद मिशेल मार्श विकेट के पीछे कैच थमा बैठे। यह 54 वें टेस्ट में फिलैंडर का 200 वां विकेट था। पीटर हैंडस्कांब 24के स्कोर पर बोल्ड हो गए। टिम पेन सात और पैट कमिंस एक रन बनाकर आउट हुए। फिलैंडर ने 5.2 ओवर में तीन रन देकर छह विकेट लिये।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



