हैदराबाद : नये कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में बेहतर खेल दिखा रही दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम खराब शुरूआत के कारण अब नाजुक मोड़ पर पहुंच गयी है और शीर्ष पर चल रही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को अपने अगले मुकाबले में प्लेऑफ के लिये स्थिति सुधारने का प्रयास करेगी। तालिका में आखिरी स्थान पर खिसक गयी दिल्ली ने कप्तानी बदलने के बाद कहीं बेहतर खेल दिखाया है और उसने पिछले मुकाबले में घरेलू कोटला मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम से चार रन से मैच जीता।
वह अब नौ मैचों में तीन जीत और छह हार के बाद छठे पायदान पर है और प्लेऑफ की होड़ में बने रहने के लिये उसे अगले सभी मैचों में जीत की दरकरार है। दिल्ली का मुकाबला हालांकि शनिवार को हैदराबाद की मेत्रबानी में होना है जो आठ में से दो ही मैच हारी है। वह छह मुकाबले जीतकर तालिका में 12 अंकों के साथ अब चेन्नई सुपर किंग्स को पीछे छोड़ शीर्ष पर पहुंच गयी है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



