कोलकाता : पुणे में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के दो प्लेआफ मैच अब कोलकाता के ईडन गार्डन पर होंगे। टूर्नामेंट की संचालन परिषद ने आज इसकी पुष्टि की। आईपीएल संचालन परिषद के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि परिषद ने इसकी पुष्टि कर दी है कि एलिमिनेटर और क्वालीफायर दो क्रमश: 23 और 25 मई को कोलकाता में होंगे।
मूल कार्यक्रम के अनुसार ये मैच पुणे में होने थे जो अब चेन्नई सुपर किंग्स का घरेलू मैदान है। बंगाल क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अविषेक डालिमया ने कहा कि हम प्लेआफ की मेजबानी मिलने से खुश हैं और इसका इंतजार है। क्वालीफायर एक 22 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर होगा जबकि 27 मई को फाइनल भी वहीं खेला जायेगा।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



