आईपीएल 11 का 52वां मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में हुआ। यह मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला गया। दिल्ली ने इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 34 रन से हरा दिया। बता दें कि इस मैच की हार जीत से प्वॉइंट टेबल पर किसी भी तरह का कोई असर नहीं पड़ा है।
चेन्नई सुपरकिंग्स तो पहले से ही प्लेऑफ में क्वालीफाई कर गई थी और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी। कल का मैच हारने के बाद भी चेन्नई की टीम प्वॉइंट टेबल में नंबर 2 पर बरकरार है और दिल्ली डेयरडेविल्स जीतने के बावजूद भी नंबर 8 पर ही बरकरार है और इस मैच से बाकी टीमों को भी कोई फर्क नहीं पड़ा है।
प्वॉइंट टेबल की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद अभी भी नंबर 1 पर मौजूद है। इन्होंने अब तक 13 मैच खेले है। जिसमें इन्होंने 9 में जीत हासिल की है तो वहीं 4 में हार का सामना करना पड़ा है। इनके बाद चेन्नई सुपर किंग्स है और फिर तीसरे नंबर पर कोलकत्ता नाइट राइडर्स है।

राजस्थान रॉयलस के भी 12 अंक है और यह भी करो या मरो की स्थिति में है।आरसीबी और राजस्थान रॉयलस मे से जो हार जाएगा वह प्लेऑफ़ कीई दौड़ से बाहर हो जाएगा और वही जो जीतेगा उसके पास एकमात्र चांस होगा प्लेऑफ मे जाने का।
वही किंग्स इलेवन पंजाब की बात करे तो वह टॉप से सीधा सातवें नंबर पर आ गई है।अगर इन्हे प्लेऑफ़ मे क्वालीफाई करना है तो इन्हे चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़े अंतर से हराने की आवश्यकता है।अगर यह ऐसा करने मे असमर्थ रहते है तो यकीनन यह प्लेऑफ़ से बाहर हो जाएगे।
आइए नजर डालते है प्वॉइंट टेबल पर:
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App









