टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली IPL टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की कप्तानी भी संभालते हैं। खबरों के मुताबिक हाल ही में विराट की वजह से उनकी टीम RCB रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथ से करोड़ों रुपए की डील निकल गई।
एक नामी स्पोर्ट्स वेबसाइट के मुताबिक ये एक ट्रैवल पोर्टल कंपनी की डील थी जिसमें उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करना था।
लेकिन विराट ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। इतने करोड़ की थी डील खबर के मुताबिक ट्रैवल पोर्टल कंपनी गो-आईबीबो विराट के साथ एक एड बनाना चाहती थी।
इसके लिए गो-आईबीबो और RCB के बीच 11 करोड़ रुपए की डील आखिरी स्टेज में भी पहुंच गई थी। लेकिन विराट की वजह से ऐसा नहीं हो सका। दरअसल इस एड के लिए go-ibibo की शर्त ये थी कि एड शूट के दौरान विराट बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे लेकिन विराट ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
इसलिए उन्होंने इसे IPL कॉन्ट्रेक्ट के खिलाफ बताते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया। वहीं गो-आईबीबो इस एड को दीपिका के साथ ही शूट करना चाहती थी। क्योंकि वो पहले से ही इस कंपनी की ब्रांड एंबेस्डर हैं और साथ ही बेंगलुरु की भी रहने वाली हैं।
बता दें कि आईपीएल में क्रिकेटर और फ्रेंचाइजी के बीच होने वाले कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक प्लेयर को अपनी टीम की एड एक्टिविटीज में शामिल होना ही पड़ता है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App








