दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम का यह स्टार Cricketer हुआ टीम से बाहर

Summary :

भारत और इंग्लैंड के बीच में दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेला जाना है। दूसरे टेस्ट मैच से यह खबर आ रही है कि भारतीय टीम का दिग्गज Cricketer जसप्रीत बुमराह शायद ही इस मैैच में खेलेंगे।

भारत और इंग्लैंड के बीच में दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेला जाना है। दूसरे टेस्ट मैच से यह खबर आ रही है कि भारतीय टीम का दिग्गज Cricketer जसप्रीत बुमराह शायद ही इस मैैच में खेलेंगे। उनके फिट होने की संभावना नहीं हो रही है।

Indian Team

आयरलैंड के खिलाफ लगी थी इस Cricketer को चोट

Indian Team

बता दें कि Cricketer जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद भी चयनकर्ताओं ने उन्हें दूसरे टेस्ट मैैच में टीम में जगह दी थी। जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी। जिसकी वजह से जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

Cricketer जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में किया था डेब्यू

Jaspreet Bumrah

Cricketer जसप्रीत बुमराह को टीम में जगह देने के दौरान चयनकर्ता ने कहा था कि, “जसप्रीत बुमराह टीम में हैं, वह अपनी फिटनेस के आधार पर दूसरे टेस्ट से चयन के लिए उपलब्ध होगा।” जसप्रीत बुमराह ने इसी साल साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट में डेब्यू किया था।

Jaspreet Bumrah

जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान 3 मैैचों में 14 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। हालांकि बीसीसीआई ने बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकलौते टेस्ट के लिए उन्हें आराम देने का फैसला किया था।

बिल्कुल फिट होने में Cricketer बुमराह को लगेगा थोड़ा और समय

Jaspreet Bumrah

खबरों के मुताबिक, Cricketer जसप्रीत बुमराह को 100 प्रतिशत फिट होने के लिए अभी थोड़ा ओर समय लगेगा। हालांकि बुमराह अभी भी नेट्स में लगातार गेंदबाजी की प्रैक्टस करते हैं। लेकिन टेस्ट मैच में उतरने के लिए उन्हें थोड़ा और आराम चाहिए।

भारतीय गेंदबाजों ने एजबेस्टन टेस्ट में किया था कमाल

Indian Team

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के प्रमुख Cricketer जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। इसके बावजूद भी भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के सारे ही 20 विकेट गिराए थे।

Umesh Yadav

मैच में तेज गेंदबाज उमेश यादव को छोड़कर सभी गेंदबाजो ने शानदार गेंदबाजी की थी। अगर लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बुमराह फिट होते तो उन्हें उमेश यादव केसाथ पर मौका दिया जा सकता था। लेकिन फिलहाल टीम मैनेजमेंट बुमराह की फिटनेस के साथ कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगी।

Desk Team