राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्या रहाणे पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है। मुंबई और राजस्थान के बीच वानखेड़ स्टेडियम में रविवार को आईपीएल मैच खेला गया था। मैच में राजस्थान के कप्तान रहाणे पर निर्धारित समय से धीमी गति से ओवर डालने के आरोप में जुर्माना लगाया गया है।
इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में यह आचार संहिता से जुड़ पहला आरोप है इसलिये राजस्थान टीम के कप्तान रहाणे पर इसके लिये 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है। राजस्थान की टीम ने इस मैच को 12 गेंदे शेष रहते सात विकेट से जीता था। वह अब आईपीएल तालिका में 12 मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर आ गयी है और उसने इस जीत के साथ प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को भी कायम रखा है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



