चेन्नई : इंडियन प्रीमियर लीग की दो शीर्ष टीमें गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक-दूसरे को बराबरी की टक्कर देने उतरेंगी। दोनों ही टीमों का अब तक टूर्नामेंट में प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम अपने घरेलू मैदान और परिस्थितियों का फायदा उठाकर शीर्ष पर पहुंचने की कोशिश करेगी जहां अभी सनराइजर्स हैदराबाद है जबकि केकेआर भी दो अंक हासिल कर तालिका में आगे पहुंचना चाहेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पिछला अपने घरेलू मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब से 22 रन से जीता था जबकि केकेआर ने पिछले मैच में राजस्थान रायल्स को उसी के मैदान पर आठ विकेट से हराया था। विकेटकीपर दिनेश कार्तिक और धोनी की टीमों के बीच बराबरी के मुकाबले की उम्मीद की जा रही है क्योंकि दोनों टीमों के पास कमाल का संयोजन है। विपक्षी टीम के मैदान पर जीत दर्ज करने के बाद ऊंचे आत्मविश्वास के साथ केकेआर की टीम चेन्नई के मैदान पर उतरेगी।
पिछले मैच में उसके गेंदबाजों ने राजस्थान को केवल 139 रन के निजी स्कोर पर रोकने का जज्बा दिखाया था। पीयूष चावला और सुनील नारायण की गेंदबाजी काफी किफायती रही जबकि मध्यम तेज गेंदबाज हैनरी गुर्ने ने 25 रन देकर दो विकेट निकाले। इंडियन प्रीमियर लीग की दो शीर्ष टीमें गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक-दूसरे को बराबरी की टक्कर देने उतरेंगी।


Download Android App
Download iOS App



