धोनी की बेटी ने जब लगाए स्टेज पर ठुमके, तो सब हो गए क्यूट जीवा के दीवाने, वीडियो वायरल

Summary :

पिछले साल जुलाई में मुंबई के पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा की शादी का संगीत हुआ था जिसमें हर जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

पिछले साल जुलाई में मुंबई के पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा की शादी का संगीत हुआ था जिसमें हर जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी इस संगीत में अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे थे।

जीवा ने इस पार्टी में अपनी क्यूट हरकतों से सबका दिल जीत लिया था। इस संगीत पार्टी में जीवा ने डांस भी किया था जो बहुत शानदार था। इस पूरी पार्टी में जीवा ने अपने डांस से लाइमलाइट ले ली थी।

इस पार्टी में जीवा ने अपने डांस से सबका ध्यान खींच लिया था। जीवा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जीवा ने पहले तो डीजे स्टेज पर अकेले ही डांस किया था लेकिन उसके बाद जब बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने जीवा को डांस करते हुए देखा तो वह अपने आप को रोक नहीं पाई और उनके साथ डांस करना शुरू कर दिया।

 

जीवा जब डांस करने के लिए डीजे पर उतरी तो उन्होंने अपने डांस से सबको दीवाना कर दिया था। इस पार्र्टी में जीवा ने फ्लोरल लहंगा और चोली वाली ड्रेस पहनी थी जिसमें वह बहुत प्यारी और क्यूट लग रही थीं। डीजे पर जब जीवा डांस कर रही थीं तो धोनी दूर से खड़े अपनी प्यारी गुडिय़ा को निहारे जा रहे थे।

वहीं इस पार्टी में धोनी और साक्षी ने भी अपने स्टाइल से सबको दीवाना किया था। धोनी ने इस पार्टी में हरे रंग का कुर्ता और पजामा पहना था तो वहीं साक्षी ने मरून रंग की साड़ी पहनी थी।

यहां देखें जीवा का वीडियो-

 

 

View this post on Instagram

 

Baby Ziva Rocking the dance Floor at PP masi’s wedding!?? @zivasinghdhoni006 @sakshisingh_r @mahi7781 #msdhoni #ziva #poornabanisoni

A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 (@msdhonifansofficial) on

जीवा के जलवे किसी स्टार से कम नहीं हैं

जीवा आए दिन अपनी क्यूट हरकतों से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बॉलीवुड स्टार और क्रिकेटर से कम नहीं हैं जीवा के नखरे। सोशल मीडिया पर जीवा की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती हैं। जीवा ने मलयाली भाषा में गाना गाया था जो लोगों को बहुत पंसद आया था।

 

Ziva helps you beat the mid-week blues again. This time with a Malayalam song she learnt. ?? pic.twitter.com/PPMcO1Zlxz

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) 25 October 2017

DC vs SRH: खलील अहमद मैदान पर विकेट लेने के बाद फोन पर बात करते हुए आए नज़र, वीडियो वायरल

Desk Team