धोनी ने शेयर की जीवा के डांस की वीडियो, लिखा- पापा से तो आगे ही है

Summary :

NULL

आईपीएल सीजन 11 के 27वें मैच में मुंबई ने चेन्नई को 8 विकेट से करारी हार दे दी है। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस का आत्मविश्वास फिर से एक बार लौट आया है। आज यानी 30 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ मुकाबला है।

चेन्नई की टीम जिसे महेंद्र सिंह धोनी कप्तान है उसने पिछले तीन मुकाबलों में जीत दर्ज कराई है। लेकिन चेन्नई ने अपने दूसरे घरेलू महाराष्ट्र क्रिकेट संघ एमसीए मैदान पर शनिवार को मुंबई से 8 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि चेन्नर्ई ने सात में से पांच मैच जीतने के बाद भी तालिका में शीर्र्ष बनी हुई है। चेन्नई को शनिवार को मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद अब अपनी नजरें विजय अभियान पर जारी रखने पर होगी।

चेन्नई टीम के ज्यादातर बल्लेबाज अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो औैर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। धोनी जितना मैदान पर अच्छे फॉर्म में है उसी तरह से वह आजकल ज्यादा वक्त सोशल मीडिया पर भी हैं।

आजकल धोनी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर जीवा की कई वीडियो साक्षा कर रहे हैं। हाल ही में धोनी ने बेटी जीवा की सोशल मीडिया पर तीन वीडियो शेयर की हैं।

उसमें से पहला वीडियो जीवा के डांस का है जिसे धोनी ने शेयर करते हुए लिखा है- पापा से तो बेहतर ही डांस कर लेती है।

Dances better than the father atleast

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

वैसे तो आपने महेंद्र सिंह धोनी को डांस करते हुए बहुत कम देखा होगा। धोनी आईपीएल प्रमोशन या विज्ञापनों में ही डांस करते हैं जो बहुत ही फनी होता है। आज हम आपको धोनी के डांस की एक कुछ झलकियां दिखा रहे हैं।

पिछले साल धोनी के एक मजेदार डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में धोनी फिल्म ‘देसी ब्‍वॉयज’ के गाने ‘झक मारके’ की धुन पर थिरकते नजर आ रहे थे। वीडियो में धोनी की पत्नी साक्षी भी नजर आ रही है। गाने की धुन बजते ही धोनी नाचने लगते हैं।

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

हालांकि, पहले धोनी थोड़ा शर्माते हैं, लेकिन फिर साक्षी के कहने पर नाचने लगते हैं। इस गाने की धुन पर धोनी इतना मजेदार एक्शन कर रहे हैं कि जिसे देखकर साक्षी भी हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाती हैं।

वीडियो में धोनी मटकते हुए कैमरा के पास चले आते हैं और फिर बीन बजाने की एक्टिंग करने लगते हैं।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Desk Team