पहले दिन नहीं बिकने के बाद काउंटी के लिये संपर्क किया गया था : विजय 

Summary :

NULL

चेन्नई : आईपीएल नीलामी में पहले दिन नहीं बिकने के बाद मुरली विजय को चेतेश्वर पुजारा और ईशांत शर्मा की तरह इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेलने के प्रस्ताव मिलने लगे । दूसरे दिन हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स ने उन पर बोली लगाई । विजय ने एक प्रचार कार्यक्रम से इतर उस दिन को याद करते हुए कहा,‘‘ आईपीएल नीलामी के पहले दिन मेरे नहीं बिकने के बाद कई लोगों ने मुझसे संपर्क किया ।’’ उन्होंने कहा,‘‘ काउंटी खेलने का जहां तक सवाल है तो कई प्रक्रियायें होती है और हमें इंतजार करना होता है।

इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया दौरे से पहले काफी समय है । पेशेवर क्रिकेटर होने के नाते मुझे यकीन है कि जरूरी बदलाव करके मैं दोनों दौरों पर अच्छा प्रदर्शन करूंगा ।’’ दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के लिये खेल चुके विजय ने चेन्नई टीम में लौटने पर खुशी जताते हुए कहा,‘‘ मेरे लिये चेन्नई टीम में वापसी बेहतरीन मौका है । इस टीम की खासियत यह है कि सभी अपने हितों से ऊपर टीम के हित को रखते हैं। हम इस साल भी बेहतरीन प्रदर्शन करने उतरेंगे ।’’

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे।

Desk Team