भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह को इस साल आईपीएल की नीलामी के पहले राउंड में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था और यह बात सबसे हैरान करने वाली थी। लेकिन नीलामी के अंत तक युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ में खरीदा।
क्रिकेट दुनिया के युवराज सिंह बहुत बड़ा नाम है। अगर युवराज सिंह को प्लेइंग इलेवन में चुना जाएगा तो कप्तान रोहित शर्मा को किसी ना किसी खिलाड़ी को बाहर करना होगा।
अगर कप्तान रोहित शर्मा युवराज सिंह को प्लेइंग इलेवन में जगह देंगे तो वह टीम के किसी 2 होनहार खिलाडिय़ों को बाहर बिठा देंगे। चलिए बता दें किस दो खिलाडिय़ों को बाहर का रास्ता दिखाकर युवराज सिंह को मौका दिया जाएगा।
1. ईशान किशन
झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने आईपीएल के 11वें सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। पिछले साल की तरह इस साल भी ईशान को मुंबई इंडियंस ने ही खरीदा है। ईशान किशन इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्राफी में ईशान किशन ने दो मैचों में लगातार 2 शतक लगाए थे।
लेकिन अगर युवराज प्लेइंग इलेवन में आते हैं तो उनके लिए परेशानी बढ़ सकती है। आईपीएल में ईशान किशन ने अब तक 30 मैच खेले हैं और 27 पारियों में 22 की औसत और 137.82 के स्ट्राइक रेट से 594 रन बनाए हैं। इसमें ईशान किशन ने 3 अर्द्धशतक भी जड़े हैं।
2.सूर्यकुमार यादव
आईपीएल के 11वें सीजन में मुंबई इंडियसं की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सलामी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी की थी। ओपनिंग करते समय सूर्यकुमार यादव ने 500 से ज्यादा रन बनाए थे और अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था।
हालांकि युवराज सिंह को प्लेइंग इलेवन में लिया जाता है तो सूर्यकुमार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आईपीएल में सूर्यकुमार ने अब तक 69 मैच खेले हैं और 26.76 की औसत और 132.39 के स्ट्राइक रेट से 1124 रन बनाए हैं जिसमें 5 अर्द्धशतक भी हैं।


Download Android App
Download iOS App










