हैदराबाद : जबरदस्त फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत हासिल कर आईपीएल 11 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी जबकि बेंगलुरु का लक्ष्य अपनी उम्मीदें बनाये रखना होगा। आईपीएल 11 इस समय ऐसे मोड़ पर पहुंच चुका है जहां हर टीम के लिए हर मैच महत्वपूर्ण हो गया है। हैदराबाद की टीम अब तक नौ मैचों में में सात मैच जीतकर अपने अंकों की संख्या 14 पहुंचा चुकी है। तालिका में शीर्ष पर मौजूद हैदराबाद को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत है और यदि उसने आज बेंगलुरु को हराया तो वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जायेगी।
विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलुरु की टीम की हालत खराब है और पिछले मैच में तो उसने बल्ले से भयावह प्रदर्शन किया था। बेंगलुरु ने 9 मैचों में मात्र 3 जीते हैं और वह 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। यदि बेंगलुरु टीम आज का मैच हारती है तो फिर उसे सभी शेष चार मैच जीतने होंगे। दूसरी टीमों के परिणामों का इंतजार करना होगा तभी उसके लिए कुछ उम्मीद बन पाएगी। विलियम्सन की हैदराबाद टीम और विराट की टीम का मुकाबला ऐसी दो टीमों का मुकाबला होगा।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



