बांग्लादेशी टीम ने जीत के बाद की शर्मनाक हरकत,ड्रेसिंग रूम के शीशे किये चकनाचूर

Summary :

NULL

बांग्लादेश की टीम ने शुक्रवार को जिस तरह से श्रीलंका को उसी के घर मे पछाड़ दिया। उससे उनकी जमकर तारीफ होती,लेकिन बांग्लादेश की टीम ने जीत के बाद जिस तरह से व्यवहार किया। उसके बाद वह क्रिकेट की दुनिया में बहुत लोगों के निशाने पर आ गई।

मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक उन्हें पूर्व क्रिकेटरों ने जमकर फटकार लगाई है। निदहास ट्रॉफी के आखिरी राउंड रॉबिन मुकाबले के दौरान अंतिम ओवर में ‘मैदानी ड्रामा’ से क्रिकेट एक बार फिर कलंकित हुआ। खिलाड़ी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं पा सके।

‘करो या मरो’ के मुकाबले के दौरान बांग्लादेश ने श्रीलंका पर जरूर दिलचस्प जीत हासिल कर ली, लेकिन मैच के आखिरी लम्हों में जो कुछ भी हुआ उससे ‘खेल भावना’ दरकती हुई नजर आई।

 इसी तरह से श्रीलंका में खेली जा रही त्रिकोणिय टी-20 सीरीज के दौरान बांग्लादेशी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मैदान में जो किया उससे इस खेल की गरीमा को तार-तार कर दिया। त्रिकोणिय टी-20 सीरीज में शुक्रवार को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच एक बहुत ही महत्वपूर्ण मैच खेला गया जिसमें जीतने वाली टीम का फाइनल का टिकट पक्का था।

अंतिम दो गेंदों पर बांग्लादेशी टीम को जीत के लिए 6 रनों की दरकार थी, जिसे महमुदुल्लाह(43 नॉट-आउट) ने पांचवी गेंद पर छक्के के साथ पूरा कर दिया। श्रीलंकाई टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 159 रन बनाए। जिसमें कुसाल परेरा(40 गेंदों में 61 रन) और थिसारा परेरा(37 गेंदों में 58 रन) की पारियां अहम रहीं।

Desk Team