वेस्टइंडीज के कोच स्टुअर्ट लॉ खुश हैं कि उनके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी लाइन अप में बदलाव कराने के लिये बाध्य करने में सफल रहे क्योंकि उनके मुख्य तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह अंतिम तीन वनडे में मेजबान टीम की तरफ से खेलेंगे। भारतीय गेंदबाजों ने दोनों वनडे में बल्लेबाजों की मुफीद परिस्थितियों में 320 से ज्यादा रन गंवाये जिसमें उमेश यादव और मोहम्मद शमी प्रभावित करने में असफल रहे।
दूसरे चरण में भुवनेश्वर और बुमराह की वापसी तय थी लेकिन लॉ को लगता है कि बल्लेबाजों ने मेजबानों को बदलाव करने के लिये बाध्य किया। लॉ ने कहा कि हां, मैं उनकी वापसी के बारे में सोचना चाहूंगा। शायद यही कारण है कि उन्होंने (भारत ने) अपने दो अनुभवी वनडे गेंदबाजों को बुलाया है। वह इस बात से खुश हैं कि भारतीय खुद से कुछ सवाल पूछ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



