भारत के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में शतक लगाने के बाद बल्ला गिराने का इंग्लैंड के बल्लेबाज जोए रूट को अफसोस है। रूट ने हेडिंग्ले में खेले गए तीसरे मैच में शतक जमाया था और अपनी टीम को 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत दिलाई थी। रूट का यह लगातार दूसरा शतक था। उन्होंने दूसरे और तीसरे दोनों मैचों में शतक लगाए।
अपना शतक पूरा करते ही जो रूट ने अपना बल्ला नीचे की ओर फेंका, जिसके बाद रूट को ये अच्छा नहीं लगा। रूट ने खुलासा किया कि शतक के बाद बल्ला नीचे की ओर फेंकने के बाद जब वो ड्रेसिंग रूम गए तो वहां उनकी इस हरकत पर टीम के खिलाड़ियों ने काफी डांट लगाई।
जो रूट ने बयान दिया, ‘बल्ले को नीचे की ओर छोड़ने के बाद मुझे इस हरकत पर बेहद पछतावा हुआ। ये मेरे करियर की सबसे खराब हरकत में से एक है।
मुझे ड्रेसिंग रूम में जाते ही काफी कुछ सुनना पड़ा।’ उन्होंने कहा, ‘यह कार के टकराने जैसा था। ऐसा करने के बाद मुझे तुरंत पछतावा हुआ।’ लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे रूट ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी की और लगातार दो शतक जड़े।
लॉर्ड्स वनडे में नॉटआउट 113 और लीड्स वनडे में नॉटआउट 100 रन बनाए। लीड्स मैच में सेंचुरी जड़ने के साथ ही रूट इंग्लैंड की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए। रूट ने मार्कस ट्रेस्कॉथिक का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 12 सेंचुरी थीं। रूट के नाम अब 13 वनडे सेंचुरी हो चुकी हैं।
Root out. ? pic.twitter.com/VTv3KkUdJT
— England Cricket (@englandcricket) July 17, 2018


Download Android App
Download iOS App






