स्पिनर Krunal Pandya ने बल्लेबाज़ को डाली ऐसी गेंद, तो राशिद खान ने कह डाली यह बात

Summary :

क्रिकेट खेल में कई ऐसी गेंदें हैं जिन्हें सिर्फ तेज गेंदबाज ही नहीं कर सकते हैं बल्कि उन्हें स्पिनर भी कर सकते हैं। लेकिन आज तक वैसी गेंदें एक स्पिनर को करते हुए नहीं देखा है।

क्रिकेट खेल में कई ऐसी गेंदें हैं जिन्हें सिर्फ तेज गेंदबाज ही नहीं कर सकते हैं बल्कि उन्हें स्पिनर भी कर सकते हैं। लेकिन आज तक वैसी गेंदें एक स्पिनर को करते हुए नहीं देखा है। अक्सर आपने क्रिकेट के मैदान में तेज गेंदबाजों को लेग कटर और ऑफ स्पिन डालते हुए बहुत देखा होगा।

Fast Bowlers

लेकिन स्पिनर स्विंग गेंदबाजी नहीं कर सकते हैं क्योंकि स्विंग गेंदबाजी कराने के लिए एक निश्चित गति की जरूरत होती है। जो सिर्फ तेज गेंदबाजी में ही हो सकती है। क्रिकेट में बाउंसर एक ऐसी गेंद है जिसे स्पिन गेंदबाज फेंक सकते हैं लेकिन अक्सर वह ऐसा करते नहीं हैं। क्योंकि बाउंसर को तेज गति से फेंका जाए तो ही वह फायदा देती है।

Cricketer

भारतीय युवा स्पिनर Krunal Pandya ने फेंक दी ऐसी गेंद

 Krunal Pandya

बता दें कि घरेलू क्रिकेट में युवा स्पिनर Krunal Pandya ने तेज बाउंसर डाल दी है। कु्रणाल की इस गेंद की खास बात यह भी थी कि वह बहुत तेजा डाली गई थी जो कि बल्लेबाज को चौंका सकती है। यह गेंद बल्लेबाज को चौंकाने में काफी मददकार साबित हुई है लेकिन ऐसी गेंद स्पिनर से उम्मीद कम ही की जा सकती है।

यह दिग्गज स्पिनर्स ने भी डाली हैं बाउंसर गेंदें

Shahid Afridi and Anil Kumble

क्रुणाल से पहले कई स्पिनर्स ने बाउंसर डाले हैं जिनमें पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और भारत के अनिल कुंबले का नाम भी है जिन्होंने कई बार बल्लेबाज को चौंकाने के लिए बाउंसर का इस्तेमाल किया है।

Krunal Pandya

कुंबले और अफरीदी के बाउंसर तेज नहीं होती थी। बता दें कि पाकिस्तान के स्पिनर अफरीदी बाउंसर का इस्तेमाल बल्लेबाज को चौंकाने के लिए करते थे वहीं यह बताया जा रहा है कि Krunal Pandya ने बांउसर काफी तेज गति से डाली थी।

Krunal Pandya के इस बाउंसर वाली वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया

Krunal Pandya

 

Krunal Pandya ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था उसके बाद उनके भाई हार्दिक पंड्या ने भी इसे शेयर किया तो उसके बाद सोशल मीडिया पर इसे बहुत पंसद किया गया है। कु्रणाल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था कि केवल तेज गेंदबाज ही क्यों सारे मजे लें।

Krunal Pandya के इस वीडियो पर स्पिनर राशिद खान ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Krunal Pandya, Rashid Khan

Krunal Pandya की इस वीडियो पर अफगानिस्तान के मशहूर स्पिनर राशिद खान ने कही दी यह बात। राशिद खान को यह वीडियो बहुत पसंद आया है और जवाब दिया कि निश्चित तौर पर हमें इस पर काम करना चाहिए।

Desk Team