सिडनी : आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा कि चार मैचों की आगामी श्रृंखला भारत के लिये आस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने का सुनहरा मौका है। श्रृंखला का पहला टेस्ट एडीलेड में छह दिसंबर को खेला जायेगा। स्टीव वॉ ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह सुनहरा मौका है।
वे लंबे समय से इस दौरे की तैयारी कर रहे होंगे। यह करीबी श्रृंखला होगी।’ यह पूछने पर कि आस्ट्रेलियाई टीम विराट कोहली के बल्ले पर अंकुश कैसे लगायेगी, स्टीव वॉ ने कहा, ‘‘वह महान खिलाड़ी है और तेंदुलकर तथा लारा की तरह उसे बड़े मुकाबले पसंद है।’’ पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारतीय टीम मुख्य रूप से कोहली पर निर्भर होगी।
उन्होंने कहा, ‘‘विराट इस समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। भारत को उससे बड़ी पारियों की उम्मीद होगी लेकिन उनके पास और भी अच्छे बल्लेबाज है। इसी तरह आस्ट्रेलिया के पास भी हैं।’’ उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज भारत को कड़ी चुनौती देंगे जिनमें मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App




