आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे स्पिन गेंदबाज मयंक मार्कंडेय ने अपने अच्छे प्रदर्शन से सबको ही प्रभावित किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मयंक आईपीएल पहली बार खेल रहे हैं।
मयंक ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में डेब्यू किया था और अपने पहले ही मैच में मयंक ने चेन्नई के खिलाफ 23 रन देकर तीन बहुत ही महत्वपूर्ण विकेट लिए थे।
मयंक ने धोनी का भी विकेट लिया था। मयंक ने अपनी गेंदबाजी का जादू दूसरे मैच में भी बरकार रखा। हैदराबाद और मुबंई के बीच में गुरूवार को मैच खेला गया जिसमें मयंक ने महज 24 रन देकर चार विकेट हासिल किए।
आईपीएल 2018 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मयंक गेंदबाज बन गए हैं और उन्हें पर्पल कैप भी मिल गई है। गुरुवार को मयंक ने 4 विकेट जरूर लिए लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
मयंक के शानदार प्रदर्शन की गूंज पड़ोसी देश पाकिस्तान तक पहुंच गई। पाकिस्तान की मशहूर एंकर जैनब अब्बास ने मयंक की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया।
जिसमें वह लिखती है ‘आजकल लेग स्पिनर क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ रहे है। राशिद खान, शादाब खान, युजवेंद्र चहल और अब मुंबई इंडियंस के मयंक मार्कंडेय वाकई कमाल है।
हालांकि ट्वीट के बाद उन्हें पाकिस्तानी लोगों द्वारा ट्रोल होना पड़ा। आपको बता दें कि जैनब पाकिस्तान की मशहूर स्पोर्ट्स एंकर है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App










