मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल सीजन 11 के 47 वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सामने 7विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों का भी इस हार के साथ तगड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस टीम का प्लेऑफ में पहुंचना अब काफी मुश्किल सा हो गया है।
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस को यदि प्लेऑफ में प्रवेश करना है तो उसे अंत के दोनों मैचों में जीतना पड़ेगा। लेकिन उसे अब दूसरी टीमों की हार औैर जीत पर भी निर्भर रहना होगा। यदि मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में एंट्री चाहिए तो उसे किंग्स इलेवन पंजाब की टीम और कोलकत्ता नाईट राइडर्स टीम की हार की दुआ करनी होगी।
बता दें कि पंजाब को आरसीबी और चेन्नई के खिलाफ मैच खेलने हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस चाहेगी कि पंजाब को हार मिले वहीं मुंबई इंडियंस की टीम कोलकत्ता नाईट राइडर्स टीम की हार की भी विश करेगी। जिसे अपना मैच सनराइजर्स के खिलाफ खेलना है।
मुंबई इंडियंस की टीम को अच्छा रन-रेट भी अपना बनाए रखना होगा। और तभी वह प्लेऑफ में जगह भी बना पाएगी। मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि वह अपने बाकि के बचे दोनों मैच भी जीते।
मुंबई को अपना अगला मैच 16 मई को किंग्स इलेवन पंजाब से खेलना है। वही अपना दूसरा मैच 20 मई को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से खेलना है।
इन दोनों ही मैचों में मुंबई इंडियंस की टीम को अच्छे रन-रेट से जीत दर्ज करनी होगी और दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा। तभी वह प्लेऑफ़ में अपनी जगह पक्की कर पाएंगे।
बता दें कि अभी तक मुंबई इंडियंस की टीम ने 12 मैचों में से केवल 5 मैच जीते हैं और 7 में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल वह प्वॉइट टेबल पर 6स्थान पर हैं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App









