आर्ईपीएल 2019 आज 15वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट मैदान पर खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में चेन्नई ने अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में ही जीत दर्ज कराई है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई ने 3 मैच खेले हैं और उसमें सिर्फ एक ही जीता है।
आईपीएल इतिहास की मुंबई और चेन्नई ऐसी दो सबसे सफल टीमें हैं जिसने आईपीएल का खिताब तीन बारी अपने नाम किया हुआ है। इसी बीच आज का मैच बहुत ही रोमांचकारी रहेगा।
झटका लगा मुंबई इंडियंस को
मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई को एक अहम मैच खेलना है। वहीं इस मैच से पहले मुंबई को एक बड़ा झटका लग गया है। मुंबई इंडियंस के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा आईपीएल 2019 बीच में ही छोड़कर वापस श्रीलंका जा रहे हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक विश्व कप से पहले श्रीलंका में खेले जाने वाले घरेलू वनडे मैचों में खेलने केलिए मलिंगा वापस जा रहे हैं।
4 अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच में श्रीलंका में डोमेस्टिक टीमों के बीच में वनडे क्रिकेट खेला जाएगा। इन डोमेस्टिक क्रिकेट को चयनकर्ता विश्व कप के ट्रायल की तरह देख रहे हैं। इसी वजह से मलिंगा वापस श्रीलंका जा रहे हैं। वहीं मलिंगा इन घरेलू टूर्नामेंट में गाले टीम के कप्तान बनेंगे।
श्रीलंका बोडे के प्रमुख चयनकर्ता ने स्पोट्र्स स्टार से बात करते हुए कहा, मलिंगा बुधवार को श्रीलंका पहुंचेंगे और प्रांतीय प्रतियोगिता में खेलेंगे।इस टूर्नामेंट का स्तर बहुत बड़ा है, यही कारण है कि वर्ल्डकप की तैयारी के लिए उन्हें मदद मिलेगी।
मलिंगा ने किया आईपीएल 2019 में साधारण प्रदर्शन
आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस की तरफ से लसिथ मलिंगा ने अभी तक सिर्फ 2 ही मैच खेले थे औैर उसमें मलिंगा ने 10 रन प्रति ओवर की रनगति से बहुत रन दिए हैं, सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि मलिंगा ने इन दोनों मैचों में सिर्फ एक ही विकेट लिया है। मुंबई इंडियंस ने मलिंगा की जगह टीम में ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ को जगह दी है।


Download Android App
Download iOS App








