आईपीएल का 12वां सीजन 23 मार्च से शुरू हो गया है और इस सीजन के पहले 6 मैच हो चुके हैं जिसमें बहुत रोमांच देखने को मिला है। 6 मैचों के बाद आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स दो ऐसी टीमें हैं जिन्होंने अपने शुरूआती दोनों मैच जीते हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने तो अपनी जीत का खाता भी नहीं खोला है।
मुंबई इंडियंस परेशान है अपने चोटिल खिलाडिय़ों से
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी आईपीएल 12 शुरू होने के साथ ही चोटिल हो गए हैं जिसकी वजह से टीम की परेशानियां बढ़ गई हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी एडम मिल्ने को चोट लग गई थी जिसकी वजह से वह आईपीएल के पूरे सीजन से ही बाहर हो गए थे।
इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी कंधे पर चोट लग गई थी जिसके बाद यह कायस लगाय जा रहे थे कि वह पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं।
वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका के लेग स्पिनर लसिथ मलिंगा भी इस सीजन में मुंबई इंडियंस के साथ नहीं जुड़े हैं जिसकी वजह से गेंदबाजों के ना होने की वजह से मुंबई इंडियंस की टीम परेशान चल रही है।
अल्जारी जोसेफ टीम में शामिल होंगे एडम मिल्ने की जगह
न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने आईपीएल के 12वें सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे लेकिन चोट की वजह से एडम मिल्ने की जगह वेस्टइंडीज के 22 साल के युवा तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को मुंबई इंडियंस ने शामिल कर लिया है। क्रिकबज के खबर के अनुसार अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। जोसेफ तेज गेंदबाज हैं जो टीम में मिल्ने की कमी को पूरा कर देंगे।
यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/cricbuzz/status/1111131683103793153
इस तरह का है जोसेफ का टी20 कैरियर
22 साल के अल्जारी जोसेफ ने टी20 कैरियर की शुरूआत अभी की है और उन्होंने टी20 क्रिकेट में 7 मैच खेले हैं जिसमें 32.33 की औसत और 11.41 की इकॉनोमिक दर से 9 विकेट लिए हैं। वहीं टी20 में जोसेफ का सबसे अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन 41 रन देकर 4 विकेट का रहा है।
मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था जिसमें दिल्ली ने मुंबई को हरा दिया था। अब 28 मार्च को बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच खेला जाना है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी अपना पहला मैच हार चुकी है अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों ही टीम अपना पहला मैैच हार चुकी हैं और दूसरा जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।


Download Android App
Download iOS App










