नयी दिल्ली : मुंबई इंडियंस के आल राउंडर हार्दिक पंड्या का कहना है कि जब टीम महान खिलाड़ियों से भरी हो तो युवा क्रिकेटर हर दिन एक या दो चीजें सीख सकते हैं। पंड्या ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा , ‘‘ टीम में इतने सारे महान खिलाड़ी हैं और हर दिन हमें एक नयी चीज सीखने को मिलती है। इसलिये मेरे लिये मुंबई इंडिंयस के लिये खेलना सपने के साकार होने जैसा है। ’’ इस मौके पर मुंबई इंडियंस के उनके साथी सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन भी उपस्थित थे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



