ये 2 Cricketers ले सकते हैं भारतीय क्रिकेट टीम में Hardik Pandya की जगह

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के पास इस समय युवा Cricketers की पूरी फौज है। इसकी वजह से राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए युवा खिलाडिय़ों के

भारतीय क्रिकेट टीम के पास इस समय युवा Cricketers की पूरी फौज है। इसकी वजह से राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए युवा खिलाडिय़ों के बीच में कड़ी मेहनत चल रही है।

Indian cricket team

भारतीय टीम में इस वक्त यह स्थिति चल रही है कि जो खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तो उनकी टीम से छुट्टी भी हो सकती है क्योंकि उन खिलाडिय़ों की जगह कई युवा खिलाड़ी भी हैं। इस समय टीम में बने रहने के लिए खिलाडिय़ों के ऊपर अच्छा प्रदर्शन करने का दवाब भी है।

इस समय में Hardik Pandya जूझ रहे हैं खराब फॉर्म में

Hardik Pandya

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर Hardik Pandya भारत के सबसे प्रतिभाशाली Cricketers में से एक हैं। हार्दिक पांड्या का पिछले कुछ टाइम से अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ ही आईपीएल में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा हार्दिक पांड्या का।

Hardik Pandya

भारतीय टीम के खिलाड़ी पांड्या अगर जल्द ही फॉर्म में नहीं लौटते हैं तो उनका भारतीय टीम में वापसी करना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। कई ऐसे होनहार युवा खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम में हार्दिक की जगह ले सकते हैं।

यह दोनों Cricketers ले सकते है Hardik Pandya की जगह

Krishnappa Gautam

कृष्णपा गौतम और विजय शंकर यह दो ऑलराउंडर हैं जो भारतीय क्रिकेट टीम मे हार्दिक पंड्या की जगह ले सकते हैं।

Vijay Shankar

या यह कहे कि यह दोनों बेहद आसानी से पंड्या की जगह छीन सकते हैं। आर्ईपीएल 2018 में इन दोनों ही खिलाडिय़ों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

इन दोनों Cricketers ने आईपीएल 2018 में किया ऐसा प्रदर्शन

इस साल आईपीएल मे कृष्णपा गौतम ने कुल 15 मैच खेले हैं। कृष्णपा गौतम ने आईपीएल में 196.87 की स्ट्राइक रेट से 126 रन बनाए हैं तो वहीं गेंदबाजी में गौतम ने 11 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

वहीं दूसरी तरफ विजय शंकर की बात करें तो आईपीएल 11 में कुछ जबरदस्त शुरूआत नहीं की थी। लेकिन विजय शंकर ने जल्द ही वापसी करते हुए शानदार पारियां खेली हैं। विजय ने आईपीएल 11 में 13 मैचों में 149.24 की स्ट्राइक रेट से 313 रन बनाएं हैं। गेंदबाजी की बात करें तो उन्हें पूरे टूर्नामेंट में एक ही विकेट ली है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team