आईपीएल सीजन 12 की धूम-धाड़क में भला आनेवाले क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नमेंट वल्र्ड कप को शायद ही कोई भूले। वल्र्ड कप के लिए फिलहाल भारत के 15 सदस्यों की टीम घोषित नहीं हुई है। जिसकी वजह से आईपीए उन खिलाडिय़ों के लिए मौके जैसा है जो अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं। चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद पहले ही इशारों में कह चुके हैं कि टी 20 टूर्नमेंट में खेल रहे खिलाडिय़ों पर उनकी नजर है। 23 अप्रैल तक भारत समेत बाकी देशों को भी अपनी टीम घोषित करनी है। तो चालिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं उनक खिलाडिय़ों के बारे में जिनको वल्र्ड कप में मौका जरूर मिलेगा।
1.अंबाती रायुडू
चैन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए शेन वॉटसन के साथ ओपन कर रहे रायुडू अब तक भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं। अभी तक 5 मैचों में 13.75 रनों की औसत से कुल 55 रन बनाए है। अंबाती के बल्ले से अबतक सबसे ज्यादा रन पंजाब 21 के खिलाफ आए हैं।
2.विजय शंकर
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे विजय शंकर शुरूआती दो मुकाबलों में 30 से ज्यादा रन बनाने के बाद अगले तीन मैचों में 9.16 और 5 रन पर आउट हो गए। उनके दो मैचों और 3 ओवर में गेंदबाजी भी करवाई गई है जिसमें उन्होंने 26 रन जड़े बिना किसी विकेट लिए।
3.दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर होने के साथ-साथ टीम के कप्तान भी हैं। शुरूआती दो मुकाबलों में वह कुछ खास जादू नहीं दिखा सके लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने सीजन का अपना पहला अर्धशतक लगाया। लेकिन बावजूद इसके वह आरसीबी के खिलाफ फिर से फिसल गए।
4.हार्दिक पंड्या
मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने पीछे हुए विवाद के बाद जोरदार वापसी कर चुके हैं। अपने अच्छे स्ट्राइक रेट 178.94 और बैटिंग एवरेज 34.00 के साथ वह मुंबई की टीम में टॉप पर हैं। इतना ही नहीं अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्होंने सीएसके के खिलाफ उन्हें मैन ऑफ द मैच भी मिला था।
5.ऋषभ पंत
ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स मुंबई के खिलाफ हुए पहले मैच में पंत ने 7 चौके और सात छक्के लगाकर केवल 27 गेंदों में 78 रनों की बेहद शानदार पारी खेली थी,लेकिन फिर आगे के मैचों में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। हालांकि उन्हें विकेटकीपिंग में उन्होंने कोई शिकायत का मौका नहीं दिया।
6.ईशांत शर्मा
बता दें कि वल्र्ड कप में ईशांत शर्मा भारत के चौथे तेज गेंदबाज के रूप में जगह बनाना चाहते हैं। अभी तक उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 12 ओवर फेंके हैं जिनमें उन्होंने 98 रन देकर 4 विकेट लिए हैं।
7.केएल राहुल
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के खिलाड़ी केएल राहुल टीवी चैट शो पर हुए विवाद के बाद वापस आए पहले मैच में केवल 4 गेंद खेलकर ही आउट हो गए। लेकिन अब वह पंजाब की ओर से रन जडऩे वाले दूसरे नंबर पर हैं। अब अभी तक 36.50 की औसत से 146 रन बना चुके हैं।
8.अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य राहणे अभी राजस्थान रॉयल्स की टीम में खेल रहे हैं लेकिन वह 2015 में हुए वल्र्ड कप टीम का हिस्सा भी थे। रहाणे खुद को राजस्थान टीम से अच्छे प्रदर्शन करवाने के चक्कर में प्रेशर है। लेकिन उनके पिछले 6 मैचों को देखकर तो ऐसा लगता है कि उन्हें इंग्लैंड का टिकट कटवाने के लिए काफी कुछ करना होगा।


Download Android App
Download iOS App












