पर्पल कैप धारक तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा के आईपीएल से असमय बाहर होने पर दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने दुख जाहिर किया है। रिकी पोंटिंग ने कहा कि इस समय रबाडा जैसे अहम खिलाड़ी का जाना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन उन्हें यकीन है कि उनकी टीम रबाडा की गैरमौजूदगी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार खिताब जीतने में सफल होगी।
दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को उनके सीजन के बाकी बचे मैचों से बाहर होने की पुष्टि की। रिकी पोंटिंग ने कहा कि रबाडा का इस तरह जाना काफी दुभाग्यपूर्ण है लेकिन मुझे यकीन है कि मेरी टीम का हर सदस्य इस मौके पर ऊपर उठेगा और एक इकाई के तौर पर खेलते हुए पहली बार खिताब जीतेगा। रबाडा पीठ में दर्द की शिकायत के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी नहीं खेल सके थे। रबाडा यथाशीघ्र स्वदेश लौटेंगे।


Download Android App
Download iOS App



