भले ही मुंबईया बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे को वनडे क्रिकेट में नियमित रूप से खेलने का मौका ना मिलता हो, लेकिन जब भी वह मैदान में उतरते हैं तो एक नये जोश के साथ।
हाल फिलहाल वह वनडे क्रिकेट में लगातार पांच बार 50 प्लस का स्कोर बनाने के कारण चर्चा में हैं। जी हां, डरबन वनडे में टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत मिली जिसमें अजिंक्य रहाणे ने 79 रन सहयोग दिया जिसके लिए उन्होंने 86 बॉल का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के लगाए।
शिखर धवन के रूप में भारत का दूसरा विकेट गिरने के बाद रहाणे बैटिंग करने आए थे। उस वक्त भारत का स्कोर 67 रन था। रहाणे ने शानदार बैटिंग करते हुए 86 बॉल पर 79 रन बनाए। ये उनके वनडे करियर की 24वीं फिफ्टी रही।
इसके अलावा ये लगातार पांचवां ऐसा वनडे था, जिसमें रहाणे ने 50+ स्कोर (फिफ्टी या सेन्चुरी) बनाया था। ऐसा करते ही वे लगातार पांच वनडे में 50+ रन बनाने वाले भारत के तीसरे बैट्समैन बन गए।
रहाणे से पहले टीम इंडिया के लिए ये कारनामा सिर्फ सचिन तेंडुलकर और विराट कोहली ने ही किया है। इनमें से विराट ने तो ये काम दो बार किया है।
हालांकि राहुल द्रविड़ ने भी एक बार लगातार पांच मैचों में 50+ लगाई थी, लेकिन पांच में से एक फिफ्टी उन्होंने एशिया इलेवन टीम की ओर से खेलते हुए बनाई थी।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App









