दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी ने अचानक से शादी रचा दी है। जी हाँ, उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे है। शम्सी जो साल 2016 के आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में खेल चुके है।
बता दें कि क्रिकेटर तबरेज शम्सी जिन्होंने इस पोस्ट में अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे है और वो सरप्राइज के साथ बोल रहे है। हालाँकि इनकी पत्नी के नाम का अभी पता नहीं चला है।
अगर हम 28 वर्षीय क्रिकेटर के कैरियर पर एक नजर डालें तो अब तक इन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए एक टेस्ट 7 वनडे और 5 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले है। जिसमें इनका प्रदर्शन कुछ भी ख़ास नहीं रहा है इस कारण इन्हें ज्यादा मौका नहीं दिया गया है क्योंकि डेब्यू 2016 में ही कर दिया था।
भारतीय टीम के हालिया दौरे पर इन्हें कुछ मैचों में टीम में जगह दी गयी थी लेकिन कुछ भी ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और वापस बाहर कर दिया गया था। इन्होंने इतने मैचों में क्रमशः 2, 7 और 2 विकेट लिए है और खराब प्रदर्शन के कारण लगातार मौका नहीं मिल रहा है।
वहीं इन्होंने आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी में साल 2016 के सीजन में 4 मैच खेले थे और महज 3 ही विकेट निकालने में कामयाब हुए थे।
इन्होंने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच भारत के खिलाफ 24 फरवरी को टी-20 मैच खेला है और अब इन्होंने अचानक से शादी कर दी है जिसके बारे में किसी को भी पता नहीं था।



Download Android App
Download iOS App







