भारतीय क्रिकेटर्स इन दिनों पूरी दुनिया में अपनी काबिलियत के चलते पूरे दुनिया भर में छाए हुए हैं। वह अपनी मेहनत और लगन से सारी दुनिया में मशहूर हो चुके हैं। फिर चाहे वह अपने शानदार खेल को लेकर हो या फिर अपनी पर्सनल लाइफ स्टाइल को लेकर हो। भारतीय क्रिकेट टीम के ज्यादातार खिलाड़ी सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं।
जहां एक ओर भारतीय खिलाड़ी चर्चा में छाए हुए है तो वहीं उनकी पत्नियां अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती है। इन क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ को देखकर बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां फीकी नजर आती है।
तो आज हम आपको बताने जा रहे है इंडियन टीम के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा की बेहद खूबसूरत वाइफ के बारे में जो इन दिनों सोशल पर खूब छाई हुई हैं।
आपको बता दें कि यह दोहरा शतक उनके लिए बहुत ही खास था क्यूंकि इसी दिन उनकी शादी की सालगिरह भी थी और रोहित शर्मा ने अपनी सालगिरह पर अपनी डबल सेंचुरी पत्नी रितिका को डेडीकेट की थी। इस दौरान रितिका भी बहुत ही भावुक नजर आ रही थी। दरअसल इस समय रोहित की पत्नी रितिका की कई फोटोज और विडियो भी वायरल हुए थे।
रोहित की वाइफ रितिका सचदेवा का जन्म 21 दिसंबर 1987 को हुआ था। रितिका ने कॉर्नरस्टोन को साल 2007 में ज्वाइन किया था। इसी संगठन में कार्य करते हुए एक दिन रितिका की मुलाकात रोहित से हुई थी। वह आज भी इसी संगठन में बतौर स्पोर्ट्स मैनेजर कार्यरत हैं।
रितिका साल 2008 में री-बॉक शूट के दौरान पहली बार रोहित से मिली थीं उन्हें युवराज सिंह ने रोहित से मिलवाया था, युवराज सिंह रितिका के मुंह बोले भाई हैं। रितिका रोहित के हर मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहती हैं। यहां तक की घरेलू मैच जिनमें स्टैंड एक दम खाली पड़े रहते हैं वहां भी रितिका, रोहित का खेल देखने के लिए मौजूद रहती हैं।
जब वह रोहित को बल्लेबाजी करते हुए देखती हैं तो नर्वस हो जाती हैं इसीलिए रोहित के अच्छे लक के लिए वह अपनी मिडिल और रिंग फिंगर को उनकी बैटिंग के दौरान क्रॉस रखती हैं। लेकिन बावजूद इसके वह रोहित को टीवी में ना देखकर लाइव स्टेडियम में देखना ज्यादा पसंद करती हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App









