भारतीय क्रिकेट टीम ए आजकल इंग्लैंड दौरे पर गई हुई है। भारत ए टीम, इंग्लैंड ए और वेस्टइंडीज ए टीमों के बीच में ट्राई वनडे सीरीज खेली जा रही है। भारत ए की युवा टीम ने इस ट्राई सीरीज में बहुत ही शानदार प्रदर्र्शन किया है। इस वजह से भारत ए फाइनल में पहुंच गई है।
भारत ए और इंग्लैंड ए भिड़ेंगी फाइनल में
2 जुलाई को भारत ए और इंग्लैंड ए की टीम ट्राई सीरीज का फाइनल खेलेंगी। इन दिनों भारत ए की टीम बहुत शानदार फॉर्म में है। अब तक ट्राई सीरीज में 6 मैैच खेले हैं भारत ए टीम ने जिसमें से उन्होंने 5 मैच जीते हैं। सोमवार यानी आज फाइनल मैच खेला जाना है जिसमें भी भारत ए की टीम को प्रबल दावेदार बताया जा रहा है।
4 दिन का मैच भारत ए खेलेगी
ट्राई सीरीज के बाद भारत ए को इंग्लैंड ए और वेस्टइंडीज ए के खिलाफ 4 दिनों के मैच खेलने हैं। भारत ए की टीम वेस्टइंडीज ए के खिलाफ 2 चार दिवसीय मैच खेलेगी, जबकि इंग्लैंड ए के खिलाफ भारत महज एक ही मैच खेलेगी।
भारत ए वेस्टइंडीज ए के खिलाफ पहला 4 दिवसीय मैच 4 जुलाई से 7 जुलाई के बीच में खेलेगी, जबकि दूसरा मुकाबला 10 जुलाई से 13 जुलाई के बीच में खेला जाएगा। इसके आलावा भारत ए टीम इंग्लैंड ए के विरुद्ध 16 जुलाई से 19 जुलाई के बीच में चार दिवसीय मैच खेलेगी।
भारत ए टीम में 4 दिवसीय मैच खेलने की जगह मिली Rishabh pant को
ट्राई सीरीज में अब तक Rishabh pant ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ता उनपर कुछ ज्यादा ही मेहरबान दिखाई दे रहे हैं।
चयनकर्ताओं ने ऋषभ पन्त को इंग्लैंड ए के विरुद्ध खेले जाने वाले चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया हैं।
ये है भारत ए की 4 दिवसीय मैच खेलने वाली टीम
करुण नायर (कप्तान), आर समर्थ, मयंक अग्रवाल, अभिमन्यू ईश्वरन, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, अंकित बावने, विजय शंकर, केएस भारत (विकेटकीपर), जयंत यादव, शाहबाज नादीम, अंकित राजपूत, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, रजनीश गुरबानी, Rishabh pant।


Download Android App
Download iOS App











