वनडे रैंकिंग में कोहली बने नंबर वन, तोड़ा सचिन का 20 साल पुराना रिकॉर्ड

Summary :

NULL

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आईसीसी वनडे रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंकों के साथ एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच गये।इस दौरान वह रेटिंग अंकों के मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पछाड़ सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले भारतीय हो गये है।कोहली नंबर एक रैंकिंग दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स से गंवाने के दस दिनों के बाद एक बार फिर शीर्ष पर काबिज हो गये।

 Virat Kohli

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 263 रन बनाने वाले विराट के अब 889 अंक हो गए हैं। ये किसी भी भारतीय द्वारा वनडे में हासिल की गई सबसे बेस्ट रेटिंग अंक है। किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा वनडे रैंकिंग में सबसे बेस्ट रेटिंग अंक सचिन ने 1998 में हासिल की थी। उस वक्त वो 887 अंक तक पहुंचे थे। कोहली ने इसी वर्ष सचिन की बराबरी की थी लेकिन अब वो उनसे आगे निकल गए हैं।

 Virat Kohli & Sachin Tendulkar

विराट के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ने 174 रन बनाए और वो भी अपने वनडे करियर के सबसे उंचे रेटिंग अंक पर पहुंचे। रोहित के इस वक्त 799 रेटिंग अंग हैं और वो सातवें नंबर पर हैं। ताजा रैंकिंग में पूर्व भारतीय कप्तान धौनी ने एक स्थान का छलांग लगाते हुए 11वां स्थान हासिल किया।

rohit shrma

गेंदबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली नंबर एक पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल छह विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीसरे नंबर पर आ गए हैं। ये उनके वनडे करियर की बेस्ट रैंकिंग है।

न्यीजीलैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर मिचेल सैंटनर दो स्थान की छलांग लगाते हुए 14वें जबकि पाकिस्तान के ईमाद वसीम 14 स्थान की छलांग लगाते हुए 27वें नंबर पर आ गए हैं। एडम मिलने अब ताजा रैंकिंग में 42वें स्थान पर आ गए हैं।

 AB de Villiers

भारत ने न्यूजीलैंड पर 2-1 से वनडे सीरीज में जीत हासिल की लेकिन वो द. अफ्रीका को पीछे छोड़ने में कामयाब नहीं रहा और वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर बनी रही। द. अफ्रीका अभी भी 121 रेटिंग अंक के साथ पहले नंबर पर मौजूद है।

indian team

Desk Team