मोहाली : आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहीं किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें अपने पिछले मुकाबले हारने के बाद पटरी से उतर गयी हैं और टूर्नामेंट में मजबूती से आगे बढ़ने के लिये आज दोनों वापसी के लिये एक दूसरे को टक्कर देंगी। सनराइजर्स हैदराबाद तालिका में पांच मैचों में तीन जीतने के बाद दूसरे नंबर पर चल रही है जबकि किंग्स इलेवन पंजाब ने भी पांच मैचों में तीन जीते हैं और छह अंक है।
हालांकि कमजोर रन रेट के कारण वह कोलकाता और मुंबई से नीचे पांचवें पायदान पर है जबकि उससे आगे की दोनों ही टीमों के एक समान छह अंक है। ऐसे में शुरूआती पांचों टीमों की एकसमान अंक गणना से समीकरण काफी रोमांचक बने हुये हैं और इस स्थिति में मोहाली में दोनों टीमों की कोशिश पटरी पर लौटकर शीर्ष चार में फिर से जगह बनाने की रहेगी।
पंजाब को पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों 22 रन की हार झेलनी पड़ी थी जबकि हैदराबाद को मुंबई ने उसी के घर में 40 रन से हराया था। हैदराबाद जहां घरेलू मैदान पर भी हार गयी तो वहीं रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली पंजाब के लिये अगले मैच में घरेलू परिस्थितियों का फायदा होगा जहां उसने पिछले दोनों मैच जीते हैं। उसने अपने मैदान पर मुंबई को आठ विकेट और दिल्ली को 14 रन से हराया था।


Download Android App
Download iOS App



