टीम प्रबंधन हालांकि विश्व कप से पहले इस आखिरी मैच में लगातार निखर रहे विजय शंकर को चौथे नंबर पर आजमा सकता है। शिखर धवन का फार्म में लौटना भारत के लिये अच्छी खबर है। वैसे धवन को लेकर टीम प्रबंधन पहले भी चिंतित नहीं था। अपने घरेलू मैदान पर अब तक केवल एक बार (टी20, बनाम न्यूजीलैंड 2017) में अपने बल्ले का कमाल दिखाने वाला बायें हाथ का यह बल्लेबाज मोहाली की फार्म यहां बरकरार रखना चाहेगा।
दिल्ली के दर्शकों को कोहली से भी बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी जिन्होंने कोटला पर वनडे और टेस्ट में एक-एक शतक लगाया है। पंत पहली बार अपने घरेलू मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के लिये उतरेंगे और वह इसे यादगार बनाकर पिछले मैच में विकेटकीपर के तौर पर की गयी गलतियों को सुधारना चाहेंगे। भुवनेश्वर कुमार ने पिछले मैच में डेथ ओवरों में निराश किया। मोहम्मद शमी अगर फिट होते हैं तो टीम प्रबंधन उन्हें इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिये अंतिम एकादश में रख सकता है।


Download Android App
Download iOS App



