नई दिल्ली: धुरंधर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे को टीम इंडिया के लिये बेहद चुनौतीपूर्ण बताते हुये शुक्रवार को कहा कि आप नंबर वन तभी हो जब आप विदेशी जमीन पर जीत हासिल करते हो। गंभीर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के विश्राम मांगने के मुद्दे और आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिये यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विदेशी जमीन पर जीतना आपकी असली परीक्षा है।
विदेशी दौरे पर ही खिलाड़यिं का सही आंकलन हो पाता है और जब आप विदेशी दौरों में जीतते हैं तभी आपके नंबर वन बनने की सार्थकता है। आस्ट्रेलिया जैसी टीम ने भारत को भारत में हराया था और दूसरे देशों को भी उनके घर में जाकर पराजित किया था। भारत को भी ऐसी ही आदत डालनी होगी। कप्तान विराट के दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले श्रीलंका के खिलाफ सीरीज रखने के औचित्य पर सवाल उठाने को सही ठहराते हुये बायें हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि जब भी आप किसी बड़े दौरे के लिये जाते हैं तो आपको उसकी तैयारी के लिये समय मिलना चाहिये।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
(सजवान)


Download Android App
Download iOS App



