टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का पहला वेडिंग रिसेप्शन शुरू हो चुका है। रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की है, फंक्शन यहां के ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के दरबार हॉल में है। मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ी हैं आसिफ अली और उनके भाई वेन्यू पर पहुंच गए हैं। बता दें कि होटल के आसपास कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसमें करीब 1000 के गेस्ट आने की उम्मीद है।
ऐसा कहा जा रहा है कि डिनर में नॉर्थ इंडियन डिशेस रहेंगी। बता दें कि विराट-अनुष्का बुधवार को नरेंद्र मोदी से मिले थे।
दोनों ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। निजामुद्दीन के बत्रा टेंट हाउस ने सजाया है टेंट, सजावट करने वाले कर्मचारी शेख अब्दुल ने बताया कि बेबी पिंक, क्रीम और ऑरेंज कलर का खास इस्तेमाल हुआ है। पूरे आयोजन में टेंट में नया सिल्क कपड़ा इस्तेमाल किया गया है। जिस सोफे पर नया जोड़ा बैठेगा, वो भी नया और तकरीबन 5 लाख की कीमत का है।
निजामुद्दीन के बत्रा टेंट हाउस ने सजाया है टेंट, सजावट करने वाले कर्मचारी शेख अब्दुल ने बताया कि बेबी पिंक, क्रीम और ऑरेंज कलर का खास इस्तेमाल हुआ है। पूरे आयोजन में टेंट में नया सिल्क कपड़ा इस्तेमाल किया गया है।
जिस सोफे पर नया जोड़ा बैठेगा, वो भी नया और तकरीबन 5 लाख की कीमत का है। सिक्योरिटी चेक के बाद सामान की एंट्री की जा रही है। हर घण्टे वीआईपी एंट्री वाले गेट पर सफाई की जा रही है।
दिल्ली के बाद मुंबई में होगा रिसेप्शन
दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। इसमें और क्रिकेट वर्ल्ड की कई हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी शामिल हो सकते हैं। बॉलीवुड से आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अामिर खान और सलमान खान का नाम है।
नए घर में शिफ्ट होंगे विराट-अनुष्का
विराट और अनुष्का इसी महीने वर्ली में सी-फेसिंग फ्लैट में शिफ्ट हो जाएंगे। यह फ्लैट 35th फ्लोर पर है। विराट ने बीते साल ओंकार-1973 बिल्डिंग में लग्जरी अपार्टमेंट बुक किया था। यह 7,171 स्क्वेयर फीट में फैला है। बुकिंग के वक्त इसकी कीमत 34 करोड़ रुपए थी। बताया जाता है कि इस फ्लैट में 5 बेडरूम हैं।
#WATCH: Virat Kohli & Anushka Sharma pose for photos at their wedding reception underway in Delhi. pic.twitter.com/DvmhMLGfKO
— ANI (@ANI) December 21, 2017


Download Android App
Download iOS App










