भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 6 विकेट से जीत लिया है। इस मैच को जीतने के बाद भारत ने इस सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।
बता दें कि एडिलेड मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने जहां शतक बनाया है तो वहीं धोनी ने एक बार फिर अपने अंदाज में मैच फिनिश करके भारत को मैच जीताया है।
विराट कोहली की वीडियो शेयर की अनुष्का ने
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैच खत्म होने के बाद विराट की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट की एक वीडियो शेयर कि है और वह वीडियो बहुत वायरल हो रही है।
https://www.instagram.com/p/BsqCatKHpJC/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_camera
बता दें कि विराट का यह वीडियो अनुष्का ने फिल्टर से बनाया है। विराट का चेहरा बिल्कुल डॉग की तरह दिखा रहा है उसमें उनके चेहरे पर कान और नाक बना दिए हैं। लेकिन इस वीडियो में विराट के साथ वह दिखाई नहीं दे रही हैं लेकिन बैकग्राउंड में उनकी आवाज आ रही है। बता दें कि एडिलेड मैच में विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला है। उन्होंने इस मैच में शतक लगाया है। जिसके लिए उन्हें यह खिताब दिया है।
विराट और धोनी ने खेली विनिंग पारी
एडिलेड वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 298 रन 9 विकेट के नुकसान पर बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाज शॉन मार्श ने 131 रनों की शतकीय पारी खेली थी। बता दें कि इस मैच में भारत ने चार गेंद शेष होते हुए 6 विकेट से जीता था।
इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने 104 रनों की शानदार पारी खेली थी तो वहीं धोनी ने नाबाद 55 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत भारत यह मैच जीतने में सफल रहा। आखिरी ओवर में धोनी ने पहले तो छक्का लगाया उसके बाद उन्होंने सिंगल से अपनी टीम को यह मैच जीताया।
अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस वनडे सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच मेलबर्न में 18 जनवरी को खेला जाएगा। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था तो वहीं दोनों के बीच पहले टी20 सीरीज हुई थी जिसमें 3 मैच खेले गए थे और वह भी सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी।


Download Android App
Download iOS App









